रुड़की हरिद्वार15जुलाई24* सर पे है बरसात कैसे होंगे हालात, नीलधारा गंगा का टूटा तटबन्ध बना मुसीबत, डर के साये में जी रहे लोग ,
लगभग 8 वर्षो से टूटे तटबन्ध की नही हो सकी मरम्मत,
अरशद हुसैन 9997304820, 8077032828
एंकर , रूडकी के खानपुर विधानसभा के कलसिया गांव के पास बीते 2016 में आई बाढ़ के दौरान नीलधारा गंगा का तटबंध क्षतिग्रस्त हो गया था जिसकी मरम्मत आज तक नहीं हो सकी है जहा बरसात का मौसम आते ही नीलधारा गंगा का खोफ आस पास के ग्रामीणों के दिल मे समा जाता है वही फिलहाल बरसात सर पर है ऐसे बरसात के मौसम में वहा के लोग डर के साए में जी रहे है।
वीओ 1 वही हमने मौके जाकर इस टूटे तटबंध का जायजा लिया और आस पास मौजूद गांव के खेतो में काम कर रहे किसानो से बात की तो उनका कहना है कि नीलधारा गंगा में आया पानी कब किसी की मौत का कारण बन जाए, कब घरों में घुस जाए कब खेतों की फसलों को बर्बाद कर दे कुछ नहीं कहा जा सकता, बरसात के मौसम में अधिकारी आते जाते रहते हैं प्रतिवर्ष तटबंध की मरम्मत का दिलासा देते हैं मंत्री तक ने तटबन्ध का जायजा लिया लेकिन 8 साल बीत जाने के बाद भी आज तक इसका कार्य नही हुआ। किसानों का कहना है गांव के अंदर जो पानी जाता है वह इसी तटबंध टूटने के कारण जाता है जिससे बाढ़ आती है और लोगों को भारी नुकसान होता है किसानों की हजारों बीघा फासल नष्ट हो जाती है फिर जिसका सरकार मुआवजा भी देती है अगर एक ही बार सरकार इस टूटे तटबंध को बांध दे तो सरकार को किसी को भी मुवाजा देने की जरूरत नही यहां सब सुरक्षित रहेगा।

More Stories
प्रयागराज 13 फ़रवरी 26*माघ मेला–2026 : अंतिम मुख्य स्नान पर्व महाशिवरात्रि (15.02.2026) के दृष्टिगत पुलिस आयुक्त की अध्यक्षता में पुलिस ब्रीफिंग*
प्रयागराज 13 फ़रवरी 26*🌐उत्तर पुस्तिकाओं में रुपये मिले तो नकल मानकर होगी सख्त कार्रवाई*
कौशाम्बी 13 फ़रवरी 26* यूपी आजतक न्यूज चैनल पर कौशाम्बी की कुछ महत्वपूर्ण खबरें