कानपुर देहात 14 जुलाई 24 कस्बे में तिराहे पर खड़े वाहनों से परेशान जनता*
मूसानगर। कस्बे के मुख्य तिराहे पर डग्गामार वाहनों के आड़े तिरछे खड़े करने से यातायात हो जाता है बाधित। स्थानीय लोगों ने बताया कि मुगल रोड से गजनेर को जाने वाले तिराहे पर भीड़ भाड़ अधिक रहती है। वहीं कस्बे का मुख्य तिराहा होने से घाटमपुर, भोगनीपुर, गजनेर के लिए जाने वाले मार्गों में डग्गामार वाहन ई-रिक्शा, आटों, आदि सड़क पर आड़े तिरछे खड़े कर सवारियां भरते व उतारते है। जिससे जाम की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। आने जाने वाले लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ता है। इन डग्गामार वाहनों पर प्रशासन कोई कार्यवाही नहीं करता। वहीं नगर पंचायत द्वारा वाहन खड़े करने के लिए पार्किंग स्थल बनाए जाने को लेकर जगह चिन्हित की गई थी। पर अभी तक पार्किंग स्थल का निर्माण नहीं हो सका। इस बावत अधिशाषी अधिकारी नगर पंचायत मूसानगर ने बताया कि जगह चिन्हित कर प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा गया है।
*संवाददाता प्रशान्त शर्मा कानपुर देहात यूपी आजतक*
More Stories
नई दिल्ली 17 अक्टूबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर दोपहर शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरे….*
सहारनपुर,17अक्टूबर26*तल्हेड़ी बुजुर्ग में ट्रेन के इंजन की चपेट में आकर युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम
पूर्णिया बिहार16अक्टूबर26* कसबा में रावण दहन को लेकर प्रशासन सख्त! SDM-SDPO ने किया मैदान का निरीक्षण,