कौशाम्बी 13 फ़रवरी 26*मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम में 91 जोड़े वैवाहिक बंधन में बधें*
*कौशांबी।* अध्यक्ष जिला पंचायत कल्पना सोनकर ने भागवत एण्ड सुन्दर रिजार्ट, सराय अकिल में आयोजित भब्य मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारम्भ किया। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम में कुल 91 जोड़े वैवाहिक बंधन में बधें, जिसमें 02 जोड़े मुस्लिम समुदाय के भी सम्मिलित रहें। समारोह में वैदिक मन्त्रोच्चार एवं पारम्परिक रीति-रिवाजों के साथ विवाह संपन्न कराए गए।
अध्यक्ष जिला पंचायत, जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल, एवं मुख्य विकास अधिकारी विनोद राम त्रिपाठी ने नवदम्पतियों को आर्शीवाद देते हुए ईश्वर से सुखमय, समृद्ध एवं सफल वैवाहिक जीवन की मंगल कॉमना की।अध्यक्ष जिला पंचायत ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना बहुत ही महत्वपूर्ण योजना है। इस योजना के अन्तर्गत सरकार द्वारा गरीब कन्याओं का विवाह कराया जाता है। उन्होंने कहा कि जिस घर में बेटी होती है, उसका पिता राजा होता है। बेटे भाग्य से पैदा होते हैं, बेटियॉ सौभाग्य से पैदा होती है। उन्होंने कन्याओं से कहा कि आप जिस घर जा रहीं है, उस घर का नाम रोशन करें।मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि शासन द्वारा मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अन्तर्गत प्रति जोड़ा एक लाख रूपए का प्राविधान किया गया है। जिसमें 60 हजार कन्या के खाते में हस्तान्तरित किया जाता है, 25 हजार रूपए से घरेलू सामान दिया जाता है एवं 15 हजार रूपए आयोजन पर व्यय किया जाता है। यह योजना आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए अत्यन्त लाभकारी है।इस अवसर पर जितेन्द्र सोनकर सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहें।

More Stories
मथुरा26मई26*वृंदावन के प्रसिद्ध संत प्रेमानंद महाराज ने अपने भक्तों और शिष्यों के लिए एक भावुक वीडियो संदेश जारी किया है।*
नई दिल्ली26मई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर *आज का राशिफल*
नई दिल्ली26मई26*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*