भरथना इटावा 26 सितंबर*
दौलतपुर की महिलाओं को सब्जियों के बीज वितरित
सुनीता मिश्रा ने महिलाओं को दी बेहतर स्वास्थ्य की सीख
इटावा। सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रदेश में जारी पोषण महाभियान कार्यक्रम के अर्न्तगत अंग्रीक्रत ग्राम दौलतपुर ब्लाक- भरथना में केवीके इटावा की बरिष्ठ वैज्ञानिक सुनीता मिश्रा के नेतृत्व में पोषण वाटिका हेतु सब्जी बीज किट का ग्रामीण महिलाओं को वितरण किया गया। इसमें विभिन्न तरीके की पत्तीदार सब्जियांे के बीज शामिल हैं। महिलाओं को संबोधित करते हुये श्रीमती मिश्रा ने साफ तौर पर कहा कि महिलाओं के साथ ही किशोरियों को पत्तेदार सब्जियों का अधिक से अधिक उपयोग करना चाहिये इससे शारीरिक विकास में खून सहित अन्य कमियों को इन सब्जियों में होने वाले पोषक तत्वों से पूरा किया जा सकता है। उन्होंने महिलाओं से कहा कि वे मोटे अनाज का सेवन करना शुरू करें तो आज के दौर में तमाम तरह की बीमारियों एवं कुपोषण से आसानी से बचा सकता है। केवीके इटावा द्वारा महिला सशक्ती करण एवं पोषण महा अभियान के अंतर्गत वरिष्ठ महिला वैज्ञानिक सुनीता मिश्रा द्वारा अब तक जिले की आठों ब्लाकों में पूरी तनमयता के साथ करीब एक सैकड़ा गांवों में पहुंचकर महिलाओं को कुपोषण से बचने के लिये गृहवाटिका की सीख दी गई है। इसके जरिये महिलायें खुद के स्वास्थ्य के साथ ही अपने परिवार के बेहतर स्वास्थ्य के लिये काम कर सकती है। अपने आप में मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुपालन में केवीके इटावा के लगभग सभी वैज्ञानिक गांवों की ओर दौड़ लगा रहे हैं ताकि वे सरकारी योजनाओं से किसानों तथा महिलाओं को लाभान्वित करा सके। इस कार्यक्रम में वैज्ञानिक डा.वी बी जयसवाल एवं डा.एम.के. सिह मौजूद रहे।
भरथना से – अमित गुप्ता की रिपोर्ट यूपी आज का न्यूज़

More Stories
लखनऊ 10 अप्रैल 26* असहाय विधवा महिला के बच्चो के भरण पोषण का सहारा बने पूर्व भाजपा विधायक
कौशाम्बी 10 अप्रैल 26*हिमंता विस्वा सरमा का पुतला फूंकने गए कांग्रेसी*छीना झपटी में पुतला छीनकर भागी पुलिस*
शाहजहांपुर 10 अप्रैल 26*लखनऊ में शाहजहांपुर से आ रही महिला रास्ते में लापता हो गई।