भरथना इटावा 26 सितंबर*
कांग्रेस पार्टी ने सदैव महिलाओ के सम्मान,न्याय व सुरक्षा देने का काम किया है,भाजपा सरकार में महंगाई व बेरोजगारी बढ़ी है।
यह बात कांग्रेस महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष ममता राजपूत ने भरथना के मोहल्ला गिरधारीपुरा मे स्थित एक गेस्ट हाउस में आयोजित बैठक में बतौर मुख्य अतिथि कही। उन्होंने कहा कि केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार के कार्यकाल में आम लोगो के जीवन के रोजमर्रा की वस्तुओं के दाम आसमान छू रहे है,खाद्य तेल 200 रुपये बिक रहा या गैस सिलेंडर 950 रुपये में मिल रहा है।
बैठक में कांग्रेस महिला मोर्चा की जिलाअध्यक्ष कमला वर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार में महिलाओं का उत्पीड़न व घटनाएं भी बढ़ी है,डीजल-पेट्रोल के दाम बढ़ते जा रहे हैं।
इससे पहले प्रदेश अध्यक्ष ममता राजपूत का जिलाध्यक्ष कमला वर्मा आदि में माल्यार्पण कर स्वागत सत्कार किया गया।
बैठक में उदयवीर सिंह, सुधा तिवारी, संध्या कठेरिया, माया देवी, पिंकी देवी प्रतीक सिंह, राजू कठेरिया, महावीर सिंह यादव, अनमोल कुमार, राम जी श्री विवेकानंद, आदेश कुमार व निर्मला देवी मौजूद रहे
बैठक का संचालन नाथूराम औ ब्रह्मा देवी कठेरिया ने किया।
फ़ोटो
भरथना से – अमित गुप्ता की रिपोर्ट यूपी आज का न्यूज़

More Stories
भोपाल13अगस्त26*एनालॉग पनीर पर प्रतिबंध दूध की जगह वनस्पति से बन रहा था पनीर, सरकार ने लगाया बैन, होगी सख्त कार्रवाई*
जयपुर13अगस्त26*मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में राजस्थान कैबिनेट ने कई अहम प्रस्तावों को मंज़ूरी दी है
जयपुर13अगस्त26*नवचयनित ‘सामुदायिक समन्वय समूह’ के सदस्यों के संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया