मथुरा से कुमारी सोनम की खास रिपोर्ट यूपीआजतक
मथुरा12जुलाई24*समाज सेवी प्रकाश चन्द्र अग्रवाल को बनाया एक दिन का अपर नगर आयुक्त:
मथुरा में 2 साल से बैठे थे धरने पर,जन समस्याओं का कैसे हो निस्तारण इसका देंगे सुझाव
मथुरा में करीब 2 साल से धरने पर बैठे समाजसेवी प्रकाश चंद्र अग्रवाल को गुरुवार को एक दिन का अपर नगर आयुक्त बनाया गया। अपर नगर आयुक्त बनकर प्रकाश चंद्र अग्रवाल ने जन समस्याएं सुनी और उसका निस्तारण कैसे हो इसके सुझाव दिए। प्रकाश चंद्र अग्रवाल ने व्यापारियों को चेतावनी दी कि वह दुकानों के आगे खड़े रहने वाले वाहनों को स्वयं हटा दें अन्यथा उनके विरुद्ध कार्यवाही की जायेगी।
अक्टूबर 2022 से दे रहे थे धरना
जन समस्याओं के विरोध में समाजसेवी प्रकाश चंद्र अग्रवाल 3 अक्टूबर 2022 से नगर निगम के पास शांतिपूर्ण तरीके से धरना दे रहे थे। प्रकाश चंद्र अग्रवाल की मांग थी कि शहर में ट्रैफिक व्यवस्था को बिगाड़ने वालों के खिलाफ कार्यवाही हो,मथुरा वृंदावन नगर निगम को A श्रेणी में रखा जाए।
यमुना के समानांतर बने नाला
धरने पर बैठे प्रकाश चंद्र अग्रवाल की मांग थी कि यमुना के समानांतर एक कवर नाला बनाया जाए जिससे यमुना में गंदा पानी न जाए और यमुना शुद्ध हो सके। प्रकाश चंद्र अग्रवाल द्वारा दिए जा रहे धरना के दौरान कई बार अधिकारी उनको समझाने पहुंचे लेकिन वह नहीं माने।
अपर नगर आयुक्त बनाकर समस्या दूर करने का रखा प्रस्ताव
करीब 2 वर्ष से धरने पर बैठे प्रकाश चंद्र अग्रवाल से अपर नगर आयुक्त अनिल कुमार ने संपर्क किया और कहा कि उनको एक दिन के लिए अपर नगर आयुक्त सिटी जोन का बनाया जायेगा। इस दौरान वह जन समस्याएं दूर करने के लिए सुझाव दें और देखें कि अधिकारी किस तरह काम करते हैं। इस पर प्रकाश चंद्र अग्रवाल तैयार हो गए।
अपर नगर आयुक्त बनने के बाद सुनी जन समस्या
गुरुवार को प्रकाश चंद्र अग्रवाल को अपर नगर आयुक्त बनाया गया। उनकी कुर्सी अपर नगर आयुक्त अनिल कुमार के बगल में लगाई गई। इस दौरान प्रकाश चंद्र अग्रवाल ने जन समस्याओं को सुना। इस दौरान उन्होंने मुख्य सचिव के नाम एक पत्र लिखा जिसमें मथुरा वृंदावन नगर निगम को श्रेणी का नगर निगम बनाए जाने की मांग की।
ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त करने के दिए निर्देश
एक दिन के अपर नगर आयुक्त बने अनिल कुमार ने शहर में बिगड़ी ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए दुकानदारों को जिम्मेदार बताया। प्रकाश चंद्र अग्रवाल ने निर्देश दिए कि दुकानदार स्वयं ही अपनी दुकानों के आगे खड़े वाहनों को हटा दें। उन्होंने ब्रजवासी मिठाई वाला को चेतावनी दी कि होली गेट से द्वारिकाधीष मंदिर जाने वाले रोड पर स्थित उनको दुकान के आगे सबसे ज्यादा वाहन खड़े रहते हैं इनको हटवा दें अन्यथा कार्यवाही की जायेगी।

More Stories
भागलपुर2जुलाई26*काफी तलाश, के बाद आखिरकार सदर अस्पताल में मिली युवती की मौत की खबर;
इराक2जुलाई26*कैश, सोना और ‘सोने का अंडरवियर’।*इराक की MP के घर रेड में अधिकारी भी हैरान।
नई दिल्ली2जुलाई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर दोपहर शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें*