संबाददाता लवकुश शर्मा की रिपोर्ट न्यूज़ यूपीआजतक
आगरा10जुलाई24*थाना हरीपर्वत पुलिस ने वाहन चोरो क्या किया गिरफ़्तार
आगरा के संजय प्लेस से स्कूटी व बाइक चोरी करने वाले दो चोरों को पुलिस ने अरेस्ट किया है. पुलिस ने इनके पास से चोरी की 8 गाड़ियां भी बरामद की हैं. जिन दो चोरों को पकड़ा है, उनमें एक गाड़ियां चोरी करता था तो दूसरा उनके पुर्जे निकालकर बेचता था. एसीपी हरीपर्वत आदित्य कुमार ने बताया कि हरीपर्वत थाने में सूचना आई थी कि संजय प्लेस शू मार्केट से उनकी स्कूटी चोरी हो गई है. इस पर पुलिस वाहन चोरों की तलाश कर रही थी. गुरु का ताल फ्लाईओवर के पास दो लोगों को पुलिस ने संदेह होने पर चेकिंग के दौरान अरेस्ट किया.
इन दो युवकों के पास जो स्कूटी मिली वह चोरी की निकली. ऐसे में पुलिस ने जब इनसे कड़ी पूछताछ की तो इनकी निशानदेही पर चोरी की 6 स्कूटी और एक बाइक भी बरामद की. इसके अलावा इनके पास से दो नंबर प्लेट व एक पेन ड्राइव भी मिली.

More Stories
मथुरा 11 जुलाई 26 थाना राया में ग्रामीण पुलिस अधीक्षक द्वारा संपूर्ण समाधान दिवस का कार्यक्रम*
जयपुर11जुलाई2026*राजस्थान में लोकसभा सीटें 25 से 37 करने का सुझाव।*
पटना11जुलाई2026*न्यायमूर्ति मीनाक्षी मदन राय जी के सेवानिवृत्ति के अवसर पर विदाई समारोह का आयोजन हुआ !!