April 3, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

औरैया7जुलाई24*महिला ने शादी शुदा सिपाही पर लगाया शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने का आरोप*

औरैया7जुलाई24*महिला ने शादी शुदा सिपाही पर लगाया शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने का आरोप*

औरैया7जुलाई24*महिला ने शादी शुदा सिपाही पर लगाया शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने का आरोप*

*आरोपी सिपाही को पुलिस ने भेजा जेल*

*अजीतमल के अग्निशमन केंद्र पर तैनात है आरोपित सिपाही*

*शादी के कुछ दिन बाद महिला के सिपाही से हो गए थे संबंध*

*सिपाही और उसकी बहिन के खिलाफ मुकदमा दर्ज*

*अजीतमल,औरैया।* कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत अग्निशमन विभाग में तैनात एक पुलिसकर्मी पर युवती ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। वही युवती ने आरोपी की बहिन पर धमकी देने का भी आरोप लगाया है। पुलिस ने युवती की तहरीर पर आरोपी सिपाही और बहिन के खिलाफ़ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैं।
जनपद के सहायल थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाले युवती ने कोतवाली सहित उच्चाधिकारियो को तहरीर दी थी जिसमें उसने बताया कि अलीगढ़ जनपद के थाना खैर के गांव नगरिया दरकना निवासी गजेंद्र सिंह पुत्र धर्मवीर सिंह वर्तमान में अग्निशमन विभाग अजीतमल में बतौर कांस्टेबल पर पर तैनात है। और वह पहले से शादीशुदा है। इसकी जानकारी उसने मुझे नहीं दी। और मुझे अविवाहित बताता रहा। और मेरे साथ प्रेम विवाह कर अवैध रूप से शारीरिक संबध बनाता रहा। दो माह की प्रेगनेंट होने पर उसने अपने ट्रान्सफर होने आदि की बात कहते हुये दवा खिलाकर गर्भपात करा दिया। उसके बाद वह उससे मारपीट करने लगा जिसके बाद वह अपने गॉव चला गया जहा पर जाकर के उसने अपना फोन बन्द कर लिया। पीड़िता ने बताया कि गजेंद्र सिंह की बहिन ने उसे फोन किया और बताया कि गजेन्द्र की शादी सात वर्ष पहले हो चुकी है उसकी 6 वर्ष की एक बेटी भी है तुम उसे भूल जाओ और पैसे लेने का दबाव बनाया। और कहा कि पैसे ले लो और मामले में राजीनामा कर लो नही तो बहुत बुरा होगा साथ ही गजेंद्र को छोड़ देने की धमकी भी दी।कोतवाली के क्राईम इन्सपेक्टर रूद्र प्रताप त्रिपाठी ने बताया कि पुलिस कप्तान के आदेश पर युवती की तहरीर पर सिपाही एवं उसकी बहन के खिलाफ सुसंगत धाराओ में मुकदमा दर्ज किया गया है।

Taza Khabar