औरैया28जून24*ट्राला से भिड़ी डीसीएम, चालक और खलासी गंभीर अवस्था के चलते रेफर*
*अजीतमल,औरैया।* शुक्रवार की सुबह एक डीसीएम, ट्राला से भिंड गई। डीसीएम चालक और खलासी घायल हो गये। दुर्घटना की दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें बाहर रेफर कर दिया।
फिरोजाबाद जनपद के जसराना निवासी श्यामवीर पुत्र चोप सिंह, अपने साथ खलासी रविदास पुत्र मोहन लाल के साथ डीसीएम लेकर कानपुर गया था। सामान उतारने के बाद वह खाली डीसीएम लेकर फिरोजाबाद वापस जा रहा था। अजीतमल क्षेत्र के टोल प्लाजा से करीब 500 मीटर पहले, इटावा की ओर जा रहा ट्राला चालक ने हाइवे किनारे स्थित दुकान से सामान लेने के लिए बीच हाइवे पर ही अचानक ब्रेक लगा दिये। जिससे डीसीएम उसमे भिड गई। ट्राला लेकर चालक भाग गया। डीसीएम चालक श्यामवीर और खलासी रविदास घायल हो गये। हाइवे एंबुलेंस से in दोनों को सीएचसी अजीतमल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद श्यामवीर को रेफर कर दिया गया।

More Stories
पूर्णिया बिहार25अप्रैल26* पूर्णिया की मिट्टी से निकलेगा अगला चैंपियन, लियाकत अली का ऐलान
लखीमपुर खीरी26 अप्रैल26*बसपा के राज्यसभा सांसद रामजी गौतम ने गेहूं खरीद व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं
पंजाब26 अप्रैल 26*कहीं एक दिन में 50 विधायक न बदल जाएं… AAP के सात सांसद बीजेपी के हुए साथ तो कांग्रेस ने केजरीवाल को चेताया*