पंजाब 27 जून 2024* नार्कोटिक्स रेंज पुलिस ने दो युवकों को 1 किलो अफीम सहित काबू किया, पुलिस रिमांड पर
अबोहर, 27 जून (शर्मा/सोनू) : फिरोजपुर के डीआईजी अजय मलूजा, फाजिल्का के एसएसपी डॉ. प्रज्ञा जैन के दिशा निर्देशों पर एसपी आप्रेशनल करणवीर सिंह, एसपी हैडक्वाटर रमनीश कुमार चौधरी, एसपीडी प्रदीप संधू, डीएसपी अरूण मुंडन, डीएसपी बल्लुआना देहाती सुखविंद्र सिंह बराड़ द्वारा जिले को नशामुक्त करने तथा असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत उनके दिशा निर्देशों का पालन करते हुए नार्कोटिक्स रेंज सेल के प्रभारी मनजीत सिंह, एएसआई बलवीर सिंह, हैडकांस्टेबल लखविंद्र सिंह पुलिस टीम सहित आलमगढ़ चौक पर दौराने गश्त मौजूद थी। राजस्थान की ओर से दो युवक मोटरसाईकिल पर आते दिखाई दिए। जब उन्हें रूकने का इशारा किया तो दोनों मोटरसाईकिल भगाने की कोशिश करने लगे। पुलिस ने उन्हें दबेाच कर तलाशी ली तो उनसे 1 किलो अफीम बरामद हुई। आरोपियों की पहचान विक्रम उर्फ बिट्टु पुत्र घनश्याम वासी नाथा वाली थाना सदर गंगानगर राजस्थान व धर्मपाल पुत्र देबु राम वासी वार्ड नं. 9, घंटेल तहसील जिला चुरू राजस्थान के रूप में हुई। दोनों के खिलाफ नगर थाना 2 में मुकदमा नं. 70, 26.6.24 एनडीपीएस के तहत मामला दर्ज कर अदालत में पेश किया गया जहां से दोनों को पुलिस रिमांड पर भेज दिया। मामले की जांच जारी है।
फोटो:1, पुलिस पार्टी व आरोपी।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
चन्दौली30जून26*DDU मंडल में रिटायर रेलकर्मियों की भावभीनी विदाई:
नई दिल्ली30जून26*पेट्रोकेमिकल उत्पादों के आयात पर लागू 100 प्रतिशत कस्टम ड्यूटी छूट को 15 जुलाई 2026 तक बढ़ाने का निर्णय लिया है।
लखनऊ30जून26*पासपोर्ट बनवाना होगा महंगा, आज मध्यरात्रि से नई शुल्क दरें लागू।*