पंजाब 27 जून 2024* नगर थाना 2 की पुलिस ने 5 ग्राम हैरोइन सहित गुरलीन को काबू किया, पुलिस रिमांड पर
अबोहर, 27 जून (शर्मा/सोनू) : फिरोजपुर के डीआईजी अजय मलूजा, फाजिल्का के एसएसपी डॉ. प्रज्ञा जैन के दिशा निर्देशों पर एसपी आप्रेशनल करणवीर सिंह, एसपी हैडक्वाटर रमनीश कुमार चौधरी, एसपीडी प्रदीप संधू, डीएसपी अरूण मुंडन, डीएसपी बल्लुआना देहाती सुखविंद्र सिंह बराड़ द्वारा जिले को नशामुक्त करने तथा असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत उनके दिशा निर्देशों का पालन करते हुए नगर थाना 2 के प्रभारी मैडम प्रमिला रानी, एएसआई सुखविंद्र सिंह व अन्य पुलिस पार्टी दौराने गश्त सुभाष नगर लिंक रोड जा रही थी कि सामने से एक युवक मोटरसाईकिल पर संदिग्ध अवस्था में आता दिखाई दिया। जब उसे रोककर तलाशी ली तो 5 ग्राम हैरोइन बरामद हुई। आरोपी की पहचान गुरलीन उर्फ गुणी पुत्र सुखविंद्र सिंह वासी गली नं.4, ठाकर आबादी अबोहर के रूप में हुई। आरोपी के खिलाफ नगर थाना 2 में मामला दर्ज कर अदालत में पेश किया गया जहां से उसे पुलिस रिमांड पर भेज दिया। मामले की जांच जारी है।
फोटो:2, आरोपी व पुलिस पार्टी।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
चन्दौली30जून26*DDU मंडल में रिटायर रेलकर्मियों की भावभीनी विदाई:
नई दिल्ली30जून26*पेट्रोकेमिकल उत्पादों के आयात पर लागू 100 प्रतिशत कस्टम ड्यूटी छूट को 15 जुलाई 2026 तक बढ़ाने का निर्णय लिया है।
लखनऊ30जून26*पासपोर्ट बनवाना होगा महंगा, आज मध्यरात्रि से नई शुल्क दरें लागू।*