अनूपपुर26जून24*शासकीय सेवकों को कार्यालयीन समय पर उपस्थित होने के कलेक्टर ने दिये निर्देश*
अनूपपुर (ब्यूरो राजेश शिवहरे)26 जून 2024/ कलेक्टर आशीष वशिष्ठ ने जिले के सभी शासकीय सेवकों को निर्देशित किया है कि वे राज्य शासन द्वारा निर्धारित कार्यालयीन समय पर प्रतिदिन कार्यालय में उपस्थित रहें। ज्ञात रहे कि राज्य शासन के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी परिपत्र के माध्यम से सम्पूर्ण प्रदेश के समस्त शासकीय कार्यालयों का कार्यालयीन समय प्रातः 10 बजे से शाम 6 बजे तक नियत किया गया है। निर्देशानुसार सभी शासकीय कर्मियों से यह अपेक्षा की गई है कि प्रतिदिन कार्यालय प्रारम्भ होने के निर्धारित समय प्रातः 10 बजे कार्यालय में उपस्थिति सुनिश्चित करें। कलेक्टर ने समस्त जिला अधिकारियों, कार्यालय प्रमुखों को उक्त निर्देश का अपने अधीनस्थों से भी पालन सुनिश्चित करने को कहा है।
More Stories
कौशाम्बी 7 नवम्बर 26**एटीएस फिटनेस सेंटर का उद्घाटन,परिवहन राज्य मंत्री दयाशंकर सिंह ने किया शुभारंभ*
कानपुर नगर 7 नवम्बर 26*बिजली कनेक्शन के नाम पर धन लेने का आरोप, उपभोक्ता पर बिजली चोरी का मुकदमा दर्ज*
लखनऊ 7 नवम्बर 26*छोटी दीपावली पर कैसरबाग पुलिस अलर्ट, हिन्द चौराहे पर चलाया सघन चेकिंग अभियान*