मिर्जापुर 24 जून 24*मिर्जापुर से बसन्त कुमार गुप्ता की रिपोर्ट यूपी आजतक
*नल जल योजना में पाईप लीकेज के कारण पड़री ग्राम सभा मे सभी को नही मिल पा रहा पेयजलापूर्ति।*
*पूर्व प्रधान व भाजपा कार्यकर्ताओ ने पेयजलापूर्ति शुचारु रुप से चालू कराने के लिए ब्लॉक के एडीओ आईएसवी को शौपा पत्रक।*
छियालीस ग्राम सभाओं वाले विकास खण्ड पहाड़ी के ब्लॉक मुख्यालय रहे पड़री ग्राम सभा मे नल जल योजना के तहत होने वाले पेयजलापूर्ति की पाइप जगह जगह लीकेज होने के कारण पड़री ग्राम सभा के लगभग 200 घरों में पेयजलापूर्ति नही हो पा रही है।जिसके संदर्भ में गांव के कुछ लोगो ने पूर्व में भी ब्लॉक मुख्यालय पर पत्रक सौप कर पेयजलापूर्ति शुचारु रूप से चालू कराने की माग की गई थी।लेकिन किसी अधिकारियों या कर्मचारी के कान में जु तक नही रेगा।सोमवार को पुनः ग्राम सभा पड़री के पूर्व प्रधान पंचदेव सिंह उर्फ नान्हक सिंह व भाजपा शक्ति केंद्र संयोजक पड़री अर्जुन अग्रहरी के अगुवाई में गांव के लगभग दर्जन भर ग्रामीणों ने ब्लॉक पर पहुँचकर सहायक विकास अधिकारी आईएसवी महेंद्र सिंह को पत्रक सौप माँग किया की पाइप लीकेज को दुरुस्त कराकर पेयजलापूर्ति पूरे पड़री ग्राम सभा मे कराने की कृपा करें।जिससे लोग भयंकर गर्मी के दिनों में पेयजलापूर्ति के लिए परेशान न हो।एडीओ आईएसवी ने पत्रक लेने के बाद आस्वाशन दिया की अन्य कर्मचारीयो से वार्ताकर लीकेज पाइप का मरम्मत कराकर जल्द से जल्द पेयजलापूर्ति पूरे गांव में चालू करा दिया जायेगा। पत्रक सौपने वालो में पूर्व प्रधान पड़री पंचदेव सिंह उर्फ नान्हक सिंह,भाजपा शक्ति केंद्र संयोजक पड़री अर्जुन अग्रहरी,श्यामलाल अग्रहरी,राजू गुप्ता, विन्ध्वासिनी,इलियास,सेराज,मल्लू प्रसाद गुप्ता,छविलाल,दुर्गाचरण,विजयशंकर,आयुष सिंह,विक्की अग्रहरी,अनिल कुमार,अंशु तिवारी,फजीहत,अखिलानंद समेत आदि लोगो ने पत्रक सौपा।

More Stories
लखीमपुर खीरी 22 अप्रैल 26*लखीमपुर नगर में महिलाओं और युवतियों ने जन आक्रोश प्रदर्शन किया,
लखनऊ 22 अप्रैल 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*
लखनऊ 22 अप्रैल 26*लखनऊ में 69000 शिक्षक भर्ती के शिक्षकों ने किया जोरदार प्रदर्शन।