कौशाम्बी23जून24*पिता और दो पुत्र पर प्राण घातक हमला*
*कौशांबी* चरवा थाना क्षेत्र के रामनगर गांव में भैरव प्रसाद का लड़का पिंटू ट्रैक्टर लेकर रविवार की सुबह 8:00 बजे गांव से निकल रहा था इसी बीच गांव के कंचन सिंह के परिवार के आधा दर्जन से अधिक लोग लाठी डंडा लोहे का रॉड लेकर पिंटू को घेर लिया और उस पर लाठी डंडे से हमला कर दिया हो हल्ला सुनकर पिंटू का पिता भैरव प्रसाद और भाई पुरुषोत्तम मौके पर पहुंचे जिस पर भैरव और पुरुषोत्तम को भी लाठी डंडे से पीटा गया है इस हमले में भैरव प्रसाद को गंभीर चोटे आई हैं हो हल्ला की आवाज सुनकर गांव के लोगों की मौके पर भीड़ लग गई लोगों ने हमलावरो को ललकार तो जान से मारने की धमकी देते हुए हमलावर फरार हो गए हैं मामले की सूचना थाना पुलिस को दी गई है बताया जाता है कि दोनों परिवार के बीच पूर्व से विवाद चल रहा है और मुकदमे बाजी भी हुई है जिससे दोनों परिवार के बीच रंजिश की स्थिति बनी हुई है इस मामले को यदि गंभीरता से नहीं लिया तो कभी भी बड़ा खून खराबा हो सकता है

More Stories
हरदोई ११ फरवरी २६ * धामापुर फ्लाईओवर पर पलटी गन्ने से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली, चालक सुरक्षित; मौके पर जुटी भीड़, बाद में पहुँची पुलिस
अयोध्या ११ फरवरी २६ * सिटी पब्लिक स्कूल में चल रहे तीन दिवसीय INTER HOUSE SPORTS LEAGUE 2025-2026 का आज 11/02/2026 को हुआ समापन
सुल्तानपुर ११ फरवरी २६ * पं. दीनदयाल के सपनों को साकार कर रही सरकार : डॉ एमपी सिंह