हरिद्वार22जून24*उत्तराखंड: यूपी उत्तराखंड को जोड़ने वाले संपर्क मार्गो पर चेकिंग तेज,
चेकिंग के दौरान 3 लाख की राशि बरामद,
हरिद्वार से सागर मलिक यूपीआजतक
हरिद्वार : मंगलौर में आगामी विधानसभा उप चुनाव को लेकर नारसन बॉर्डर पर उत्तरप्रदेश और उत्तराखंड को जोड़ने वाले संपर्क मार्गों पर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। ऐसे में बाहरी राज्यों से आने वाले सभी वाहनों की सघनता से जांच की जा रही है, जिससे चुनाव के दौरान राज्य में शराब, कैश आदि सीमा पार ना आ सके।
इसी दौरान शुक्रवार शाम नहर पटरी पर मोहम्मदपुर झाल के पास चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक कार रोकी। कार हरिद्वार से पुरकाजी की तरफ जा रही थी। पुलिस ने कार से तीन लाख रुपये की राशि पकड़ी।
नारसन चौकी प्रभारी देवेंद्र सिंह तोमर ने बताया की कुलदीप निवासी दोगट के पास से नकदी बरामद हुई है। नकदी को लेकर वह जरूरी दस्तावेज नहीं दिखा सका। ऐसे में नकदी जब्त कर ली गई है।

More Stories
बांदा 31 जुलाई 26*विश्व हिन्दू परिषद ने पुष्पवर्षा कर किया कांवड़ यात्रियों का भव्य स्वागत, स्वल्पाहार की भी रही व्यवस्था*
बांदा 31 जुलाई 26 बांदा लगातार हो रही बारिश से एक बार फिर नदियों का जलस्तर बढ़ने लगा है*
कानपुर नगर31जुलाई26*सीडीओ द्वारा वित्तीय वर्ष 2024-25 एवं 2025-26 में कराये गये कार्यो का स्थलीय निरीक्षण किया गया।