सुल्तानपुर 27 फ़रवरी 26आगामी त्योहारों के मद्देनजर डीएम व एसपी ने पुलिस बल के साथ पैदल गश्त किया
*आगामी त्योहारों के दृष्टिगत शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने हेतु डीएम व एसपी द्वारा भारी पुलिस बल के साथ कोतवाली नगर के मुख्य मार्गों व बाजारों में किया गया पैदल गश्त।*
*आगामी त्योहारों के दृष्टिगत शांति, सुरक्षा व कानून व्यवस्था बनाये रखने हेतु तथा नारी सुरक्षा/नारी सम्मान/नारी स्वावलंबन हेतु महिलाओं, बालिकाओं एवं आमजनमानस में सुरक्षा व विश्वास का वातावरण बनाने के उद्देश्य से आज दिनांक 27.02.2026 को जिलाधिकारी सुलतानपुर कुमार हर्ष व पुलिस अधीक्षक चारू निगम द्वारा भारी पुलिस बल के साथ थाना कोतवाली नगर के घण्टाघर व आस-पास के क्षेत्रों में पैदल गश्त किया गया।*
*गश्त के दौरान उच्चाधिकारियों द्वारा वहाँ मौजूद नागरिकों एवं दुकानदारों से सीधा संवाद कर उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया गया। पुलिस अधीक्षक द्वारा पिकेट एवं गश्त ड्यूटी में तैनात अधिकारी/कर्मचारीगण को सतर्कतापूर्वक ड्यूटी करने, सर्राफा बाजार व भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पुलिस की सक्रिय उपस्थिति बनाये रखने तथा संदिग्ध व्यक्तियों, वस्तुओं एवं वाहनों की सघन चेकिंग करने के संबंध में आवश्यक आदेश/निर्देश दिये गये।*
*इस दौरान उपजिलाधिकारी सदर, क्षेत्राधिकारी नगर सौरभ सावंत एवं अन्य पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।*

More Stories
लखनऊ11जून26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*
गोरखपुर11 जून26*जीडीए कर्मचारी बनकर ठगी करने वाला शातिर गिरफ्तार, आवास दिलाने के नाम पर ऐंठे थे पैसे
कानपुर नगर 11/06/2026*बखरिया में दलित बस्ती राख, अनाज तक जला, पर रोड न होने से फायर ब्रिगेड नहीं पहुंची – रचना सिंह गौतम