पंजाब 22 जून 2024* नार्कोटिक्स सैल 2 के प्रभारी मनजीत सिंह ने 50 ग्राम हैरोइन सहित सन्नी उर्फ मोटा को काबू किया, पुलिस रिमांड पर
अबोहर, 22 जून (शर्मा/सोनू): फिरोजपुर के डीआईजी अजय मलूजा, फाजिल्का के एसएसपी डॉ. प्रज्ञा जैन के दिशा निर्देशों पर एसपी आप्रेशनल करणवीर सिंह, एसपी हैडक्वाटर रमनीश कुमार चौधरी, एसपीडी प्रदीप संधू, डीएसपी अरूण मुंडन, डीएसपी बल्लुआना देहाती सुखविंद्र सिंह बराड़ द्वारा जिले को नशामुक्त करने तथा असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत उनके दिशा निर्देशों का पालन करते हुए नार्कोटिक्स रेंज सैल के प्रभारी मनजीत सिंह, एएसआई बलवीर सिंह धर्मनगरी की तरफ जा रहे थे कि सामने से एक व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में आता दिखाई दिया। जब उसकी तलाशी ली तो उससे 50 ग्राम हैरोइन बरामद हुई। आरोपी की पहचान सन्नी उर्फ मोटा पुत्र काला सिंह वासी उज्जवल सिंह वाली गली धर्म नगरी गली नं. 9-10 अबोहर के रूप में हुई। आरोपी के खिलाफ नगर थाना अबोहर में मामला दर्ज कर अदालत में पेश किया गया जहां से उसे पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया।
फोटो:3, पुलिस पार्टी व आरोपी
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
नई दिल्ली १९ अप्रैल २६*सेमीकंडक्टर आत्मनिर्भरता का उदय: भुवनेश्वर से उठती तकनीकी क्रांति की नई लहर
बाँदा 19अप्रैल26*कोतवाली नगर पुलिस द्वारा सूचना के 06 घण्टे के भीतर मकान में चोरी करने वाले अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार
बांदा19अप्रैल26*अवैध पिस्टल के साथ भ्रमण कर रहे अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार मद ।*