लालकुआं
नैनीताल21जून24*बिंदुखत्ता को राजस्व गांव के मुद्दे सहित इन समस्याओं के समाधान हेतु DM वंदना पहुंची लालकुआं
रिपोर्ट:- ज़फर अंसारी यूपीआजतक
बिंदुखत्ता को राजस्व गांव बनाए जाने सहित मानसून सीजन से पहले नगर और आसपास के क्षेत्रों में होने वाले व्यापक जलभराव की समस्या के समाधान हेतु जिलाधिकारी वंदना लालकुआं पहुंची इस दौरान उन्होंने राजीव नगर बंगाली कॉलोनी सहित राजकीय प्राथमिक विद्यालय रेलवे का निरीक्षण किया और यहां होने वाले जलभराव की समस्या के समाधान हेतु संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए हुए कहा कि मानसून सीजन से पहले सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त कर लें ताकि आम जनमानस को दिक्कतों का सामना न करना पड़े। साथ ही यहां वन विभाग के गेस्ट हाउस में वन अधिकार समिति और वन विभाग के अधिकारियों संग बिंदुखत्ता को राजस्व गांव बनाए जाने को लेकर बैठक की। उन्होंने बताया कि बिंदुखत्ता को राजस्व गांव बनाया जाना मुख्यमंत्री की घोषणा में शामिल है इसी के दृष्टिगत समिति की बैठक की गई और तमाम बिंदुओं पर विचार विमर्श किया गया। उन्होंने कहा कि ब्लॉक स्तरीय समिति ने अपनी रिपोर्ट जिला स्तर पर भेज दी है जिसे शासन स्तर पर संदर्भित किया गया है।
बाइट:- वंदना, जिलाधिकारी, नैनीताल।

More Stories
हरिद्वार, 12 अगस्त 2026*हरियाली अमावस्या पर हरिद्वार में विशाल भंडारा, श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद
पूर्णिया बिहार 12 अगस्त 26, 12 सितंबर को पूर्णिया में लगेगी तीसरी राष्ट्रीय लोक अदालत
लखनऊ12अगस्त26* छात्रों और विश्वविध्यालय प्रशासन के बीच 56 दिनों से चला आ रहा गंभीर गतिरोध आखिरकार समाप्त हो गया है।