मिर्जापुर से बसन्त कुमार गुप्ता की रिपोर्ट यूपी आजतक
मिर्जापुर21जून24*मिर्जापुर में जगह – जगह मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस*
मीरजापुर : कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल पहुंचे मिर्जापुर के जीआईसी ग्राउंड में हुआ योग कार्यक्रम
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम में किया योग, कहा पीएम के नेतृत्व में पूरा देश योग दिवस मना रहा,योग दिवस को मनाने में पूरा विश्व जुड़ रहा है,साथ ही कहा कि जो यहां पर योग कर रहे हैं वह अपने घर पर भी प्रतिदिन करे योग, कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल के साथ सदर विधायक रत्नाकर मिश्रा छानबे विधायक रिकी कोल, नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर केसरी और जिले के अन्य जनप्रतिनिधि के साथ समाज कल्याण विभाग के प्रमुख सचिव डॉ हरिओम, जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन, मुख्य विकास अधिकारी विशाल कुमार के साथ अन्य अधिकारी भी पहुंचकर किया योग,
इसी तरह सेमफोर्ड स्कूल बड़ी बसही मीरजापुर में भी योग दिवस पर भारतीय जनता युवा मोर्चा मीरजापुर के द्वारा आयोजित योग शिविर में सामूहिक रूप से योग अभ्यास किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी मीरजापुर के जिला कोषाध्यक्ष संजय यादव ने कोरोना महामारी को योग से जोड़कर बताया की योग से ही निरोग रहा जा सकता हैं। योग शिविर कार्यक्रम में ज्ञानानंद इंटर कालेज के प्रधानाचार्य एवं भारतीय जनता पार्टी मीरजापुर प्रबुद्ध प्रकोष्ठ के जिला संयोजक जाह्नवी तिवारी , शक्तेश्वर नाथ महादेव मंदिर, बसही, मीरजापुर के संस्थापक महामंत्री अनिल जायसवाल , विद्यालय के प्रबंधक विवेक बरनवाल के साथ सैंकड़ों लोग उपस्थित रहे। योग शिविर में योगाचार्य लवकुश शुक्ला ने सभी को प्रशिक्षण दिया।
More Stories
कानपुर नगर 20 सितंबर 26*फर्जी दस्तावेज तैयार कर जमीन का फर्जी बैनामा कराने वाला 10 हजार का इनामी गिरफ्तार
उन्नाव20 सितंबर 26*डेडलिफ्ट चैंपियनशिप में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, विभिन्न भार वर्गों में शानदार प्रदर्शन
मुजफ्फरनगर, 20 सितंबर 2026*आजाद समाज पार्टी को झटका, अमीर आलम खान और नवाजिश आलम अब थामेंगे कांग्रेस का हाथ