अनूपपुर 21 जून 24*मध्य प्रदेश शासन की राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिलीप जायसवाल ने अनूपपुर में 10वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योग किया।*
*शरीर, मन और बुद्धि को स्वस्थ रखने की भारतीय जीवन पद्धति है “योग” श्री जायसवाल*
अनूपपुर (ब्यूरो राजेश शिवहरे)
21 जून 2024
राज्य मंत्री( स्वतंत्र प्रभार) दिलीप जायसवाल प्रातः 6बजे शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय अनूपपुर के मैदान में 10वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम में सम्मिलित हुए और सामूहिक योग क्रिया में सहभागिता की। उन्होंने कहा कि यह अत्यंत गर्व का विषय है कि योग, जो हमारे ऋषियों की अनमोल देन है, आज पूरे विश्व में स्वस्थ और संतुलित जीवनशैली का प्रतीक बन चुका है।
श्री जायसवाल ने सभी को ’10 वेअंतर्राष्ट्रीय योग दिवस’ की शुभकामनाएं, बधाई देते हुए कहा कि योग शरीर, मन और बुद्धि को स्वस्थ रखने की भारतीय जीवन पद्धति है। इसका नियमित अभ्यास न सिर्फ मनुष्य को ऊर्जासंपन्न बनाता है, बल्कि उनमें सकारात्मक चेतना का विकास भी होता है। उन्होंने ‘स्वस्थ भारत, सशक्त भारत’ के निर्माण के लिए नियमित रूप से योग करने व अन्य लोगों को भी योग के प्रति जागरूक करने का संकल्प लेने की अपील की है।
उक्त अवसर पर जिला पंचायत की अध्यक्ष प्रीति सिंह, कलेक्टर आशीष वशिष्ठ, पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र सिंह पवार,अतिरिक्त कलेक्टर अमन वैष्णव, जिला पंचायत के कार्यपालन अधिकारी तन्मय वशिष्ठ शर्मा, संयुक्त कलेक्टर दिलीप पांडे, भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष रामदास पुरी, गजेंद्र सिंह, सुभाष पटेल, वीरेंद्र सिंह, राजेश शिवहरे अध्यक्ष (जिला पत्रकार संघ अनूपपुर) एवं अन्य मीडिया कर्मी,अधिकारी, शिक्षक ,नागरिक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

More Stories
बांदा 31 जुलाई 26*विश्व हिन्दू परिषद ने पुष्पवर्षा कर किया कांवड़ यात्रियों का भव्य स्वागत, स्वल्पाहार की भी रही व्यवस्था*
बांदा 31 जुलाई 26 बांदा लगातार हो रही बारिश से एक बार फिर नदियों का जलस्तर बढ़ने लगा है*
कानपुर नगर31जुलाई26*सीडीओ द्वारा वित्तीय वर्ष 2024-25 एवं 2025-26 में कराये गये कार्यो का स्थलीय निरीक्षण किया गया।