मथुरा 16 जून 2024* थाना जैत पुलिस द्वारा दो अभियुक्तगण 500 ग्राम नशीला पाउडर (एल्प्राजोलम) के साथ किया गिरफ्तार
श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मथुरा महोदय द्वारा मादक पदार्थो की तस्करी की रोकथाम व मादक पदार्थो की तस्करी में संलिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, श्रीमान पुलिस अधीक्षक नगर मथुरा के निर्देशन में व श्रीमान सहायक पुलिस अधीक्षक /क्षेत्राधिकारी सदर मथुरा के निकट पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष जैत के नेतृत्व में थाना जैत पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर दो अभियुक्तगण 1. विष्णु उर्फ नक्टा पुत्र कारे निवासी थोक मारूफ चौमुँहा थाना जैत मथुरा 2. गैंडा उर्फ देवेन्द्र पुत्र ग्यासी निवासी थोक दाऊद चौमुंहा थाना जैत मथुरा को 250-250 ग्राम नशीला पाउडर एल्प्राजोलम (कुल 500 ग्राम नशीला पाउडर एल्प्राजोलम) के साथ – चौमुंहा सीएचसी के पास थाना जैत मथुरा से दिनांक 16.06.2024, समय करीब- 01.50 बजे सुबह गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण उपरोक्त की गिरफ्तारी/माल बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता
1. विष्णु उर्फ नक्टा पुत्र कारे निवासी थोक मारूफ चौमुँहा थाना जैत मथुरा उम्र 26 वर्ष
2. गैंडा उर्फ देवेन्द्र पुत्र ग्यासी निवासी थोक दाऊद चौमुंहा थाना जैत मथुरा उम्र 24 वर्ष
गिरफ्तारी का स्थान व दिनांक
चौमुंहा सीएचसी के पास थाना जैत मथुरा
*दिनांक* – 16.06.2024 समय करीब- 01.50 बजे
बरामदगी का विवरण
अभियुक्तगण उपरोक्त प्रत्येक के कब्जे से 250 ग्राम नशीला पाउडर (एल्प्राजोलम) कुल बरामदगी 500 ग्राम
आपराधिक इतिहास देवेन्द्र उपरोक्त
1. मु0अ0स0 269/2024 धारा 21/22 NDPS ACT थाना-जैत,जनपद-मथुरा
2. मु0अ0स0 391/2019 आयुध अधि0 3/25 थाना-जैत,जनपद-मथुरा
आपराधिक इतिहास विष्णु उर्फ नक्टा उपरोक्त
1. मु0अ0स0 269/2024 धारा 21/22 NDPS ACT – थाना-जैत,जनपद-मथुरा
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
1. थानाध्यक्ष श्री अजय वर्मा – थाना-जैत,जनपद-मथुरा
2. उ0नि0 मोहित मलिक – थाना-जैत,जनपद-मथुरा
3. है0का0 1890 जुगेन्द्र सिह – थाना-जैत,जनपद-मथुरा
4. हे0का0 1530 कौशलकिशोर – थाना-जैत,जनपद-मथुरा
5. का0 1667 अमरजीत – थाना-जैत,जनपद-मथुरा

More Stories
पूर्णिया बिहार15अगस्त26* भवानीपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध हथियार के साथ एक गिरफ्तार*
कानपुर नगर15अगस्त26*रामगंगा नहर में 14 वर्षीय किशोर शनि डूबकर लापता
लखनऊ15अगस्त26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 7 बजे की बड़ी खबरें……………….*