कौशाम्बी14जून24*मकान निर्माण कर रहे किसान की झोपड़ी में किसी ने लगाई आग*
*80 हजार नगद सहित एक भैंस दो बकरी की जल कर हुई मौत*
*कौशाम्बी* कड़ा धाम कोतवाली के सौरई बुजुर्ग गांव के मजरा बक्सी के पूर्वा में किसान राजेश पटेल अपने नए घर का निर्माण कर रहे थे जिस पर उन्होंने घर का पूरा सामान खाली जमीन पर झोपड़ी बनाकर रख दिया बुधवार को किसी शातिर व्यक्ति ने उनकी झोपड़ी में आग लगा दिया है जिससे झोपड़ी के अंदर रखा 80 हजार रुपए नगद सहित घर गृहस्ती का पूरा सामान जलकर खाक हो गया है इस घटना के बाद राजेश का पूरा परिवार कंगाल हो गया है उनके सामने मुसीबत का पहाड़ टूट पड़ा है
आग लगने की जानकारी मिलने के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई लोगों ने काफी प्रयास करके आग पर काबू पाया लेकिन तब तक देखते देखते झोपड़ी में लगी आग ने विकराल रूप ले लिया आग की चपेट में आने से झोपड़ी में रखा 80 हजार रुपए नगद के साथ पूरी गृहस्थी जलकर राख़ हो गयी है पूरा परिवार दाने-दाने को मोहताज हो गया है आग मे फंसकर एक भैंस व दो बकरियों की भी दर्दनाक मौत हो गयी है इस घटना में 2 लाख रुपए से अधिक का नुकसान उनका बताया जाता है अग्निकांड की घटना से परिजनों का रो-रो के बुरा हाल है
More Stories
पूर्णिया 16 सितंबर 26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर पूर्णिया किया कुछ महत्वपूर्ण खबरें
पूर्णिया बिहार 15 सितंबर 26 *SSP डॉ. शौर्य सुमन का औचक धावा: केंद्रीय मालखाना में हड़कंप, मादक पदार्थों पर सख्त निर्देश*
कानपुर देहात 16 सितंबर 2026*प्रशिक्षण प्राप्त महिला एवं पुरुष बन्दियों को वितरित किए गए प्रमाण-पत्र,