मथुरा14जून24*वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, द्वारा शुक्रवार की साप्ताहिक परेड का किया गया निरीक्षण
जनपद मथुरा
दिनांक 14 जून को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, मथुरा द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन स्थित परेड ग्राउन्ड पर शुक्रवार की साप्ताहिक परेड का निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के दौरान कप्तान द्वारा परेड में उपस्थित समस्त पुलिसकर्मियों के टर्नआउट का अवलोकन किया गया । तत्पश्चात पुलिसकर्मियों में शारीरिक दक्षता विकसित करने हेतु दौड़ लगवाई गई तथा एकरूपता व अनुशासन बनाए रखने हेतु टोलीवार ड्रिल भी करवाई गई तथा उसे और बेहतर तरीके से कराने के लिए प्रतिसार निरीक्षक को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए । परेड में विभिन्न थानों,कार्यालयों,शाखाओं एवं पुलिस लाइन के पुलिसकर्मी सम्मिलित हुए । परेड ग्राउण्ड पर डायल 112 की गाडियों एवं उसके उपकरणों का निरीक्षण किया गया । तत्पश्चात पुलिस लाइन परिसर में स्थित मैस का निरीक्षण किया गया एवं मैस में भोजन की गुणवत्ता को परखा गया । तत्पश्चात शुक्रवार की साप्ताहिक परेड़ के दौरान पुलिस लाइन स्थित क्वार्टर गार्द पर सशस्त्र गार्द द्वारा महोदय को सलामी दी गयी एवं पुलिस लाइन परिसर,शस्त्रागार,परिवहन शाखा आदि का निरीक्षण कर अर्दली रूम के दौरान विभिन्न रजिस्टरों को चेक कर सम्बन्धित को उच्च कोटि का अनुशासन बनाये रखने तथा कर्तव्यनिष्ठा पूर्वक ड्यूटी के सम्बन्ध में आवश्यक निर्देश दिए गये ।
मथुरा से पत्रकार नीतेश सैनी की रिपोर्ट यूपी आजतक

More Stories
लखनऊ26 अप्रैल26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर प्रदेश की रात 10 बजे की बड़ी खबरें..
प्रयागराज26 अप्रैल2026*नेपाली भाषी गोरखा परिवार को कालीबाड़ी मन्दिर के ट्रस्टियों ने कर दिया घर से बेघर
पूर्णिया बिहार 26 अप्रैल 26 *छुट्टी पर कुलपति की क्लास: कॉपी पर रोल नंबर सीधा कराओ*