कौशाम्बी09जून24*शादी न करने पर युवती ने दिया दुष्कर्म के फर्जी मुकदमें में जेल भेजवाने की धमकी – शिकायत*
*पुरानी रंजिश को त्याग कर युवती ने दिया शादी करने का संदेश, विरोध करने पर दुष्कर्म के फर्जी मुकदमे में जेल भेजवाने की धमकी, जीजा संग युवक के घर पहुंची युवती ने किया हाई वोल्टेज ड्रामा।महीनों से पिता संग पानीपत में रह रहा है युवक*
*कौशाम्बी* पुरानी दुश्मनी को भूलकर एक युवती ने शादी करने का फैसला ले लिया है। शादी के लिए युवती अपने जीजा के साथ युवक के घर पहुंच कर शादी करने की बात रखी। बात न बनने पर जमकर हंगामा किया। लाठी डंडे के साथ पहुंचे युवती के रिश्तेदारों ने युवक के घर पर अश्लीलता करते हुए तांडव किए।शादी न करने पर दुष्कर्म के फर्जी मुकदमा लिखाने की धमकी देते हुए भाग निकले
करारी क्षेत्र की रहने वाली ललिता देवी ने बताया कि रोजी रोटी के सिलसिले से पति व लड़का पानीपत में रहते हैं। गांव के ही रहने वाले मुन्ना,राजकुमार से पुरानी रंजिश है। आए दिन मुन्ना व राजकुमार अपने रिश्तेदार ससुर ,साला व साली को बुलाकर घर पर चढ़कर हमला किया करते हैं। बीते 29 मई को मैं व मेरी बेटी घर पर मौजूद थी।तभी रंजिशन मुन्ना की साली सुमन निवासिनी कायमपुर थाना पश्चिम शरीरा घर आई और बेटे तूफान से शादी करने के लिए कहने लगी। जब ललिता ने इसका विरोध किया तो युवती ने अपने जीजा मुन्ना व भाई राजकुमार को लाठी डंडों के साथ घर पर बुलवा लिया। उक्त लोगों ने अश्लीलता की हदें पार करते हुए मां बेटी को पैर से धक्के मारकर गिरा दिया साथ ही धमकी दिया कि यदि तूफान की शादी सुमन से नही हुई तो तूफान के खिलाफ दुष्कर्म का फर्जी मुकदमा दर्ज करवाकर जेल भेजवा देंगे। साथ ही जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। इतना सब होने बाद भी युवती जबरन घर में बैठी रही। मामले की सूचना ललिता ने युवती के पिता को देकर बुलवा लिया। ललिता के घर पहुंचे युवती के पिता मामला शांत करने के बजाय हंगामा शुरू कर दिया। साथ की धमकी दिया की मेरी बेटी की शादी जबरन तूफान से ही होगी। शादी न होने पर फर्जी मुकदमा लिखाकर जेल भेजवा देंगे। आरोप है कि युवती का पिता लल्लू लोधी ललिता का मंगलसूत्र खींचकर ले लिया।इसके बाद धमकी देते हुए बाप बेटी वहां से भाग निकले।मामले की शिकायत पीडिया ने बीते 03 जून को पुलिस से किया लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। दबंगो के धमकी से डरी सहमी पीड़िता रविवार को पुनः थाना पहुंच कर शिकायत किया है।
More Stories
मुजफ्फरनगर 21 अक्टूबर 2026* वैभव चौधरी ने कराटे प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक, राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयनित
कानपुर नगर 21अक्टूबर 26*पुलिस स्मृति दिवस-2026 के अवसर पर वीर शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धासुमन अर्पित कर दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि**
मथुरा21अक्टूबर26* मथुरा रिजर्व पुलिस लाइन में शहीद स्मारक स्थल पर स्मृति दिवस गरिमापूर्ण एवं सुसज्जित ढंग से मनाया गया