अनूपपुर 06 जून 24*पर्यावरण की रक्षा संस्कृति और समाज के लिए आवश्यक …… प्रो श्रीप्रकाश मणि त्रिपाठी (मा. कुलपति)
अनूपपुर (ब्यूरो राजेश शिवहरे)विश्व पर्यावरण दिवस 5 जून के अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना प्रकोष्ठ की ओर से आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम में उपस्थित स्वयंसेवकों और विश्वविद्यालय परिवार के लोगों को संबोधित करते हुए इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय अमरकंटक के कुलपति प्रो श्रीप्रकाश मणि त्रिपाठी ने कहा कि प्रकृति के पांच तत्वों का संतुलन और संरक्षण पृथ्वी पर जीवन के संरक्षण के लिए आवश्यक है. उन्होंने कहा कि हमको जनजातीय समाज से प्रेरणा लेकर वृक्षों के संवर्धन और संरक्षण के लिए प्रयास करना होगा. यदि हर व्यक्ति अपने जीवन के विशेष अवसरों पर एक वृक्ष को लगाये और उसे संरक्षित करने का संकल्प ले तो वनों के उन्मूलन को रोकने में बड़ा योगदान दे सकता है. वृक्षों की रक्षा से ही जीवन, समाज और संस्कृति की रक्षा होगी. उन्होंने स्वयंसेवकों से धरती और पर्यावरण की रक्षा के लिए संकल्पित होकर प्रयत्न करने का आह्वान किया. इस अवसर पर माननीय कुलपति जी और प्रो पी के सामल, ओएसडी डॉ विजयनाथ मिश्रा, डॉ गोविंद जी मिश्रा, डॉ मनोज पांडेय, डॉ रामभूषण तिवारी, डॉ कृष्ण मुरारी सिंह, डॉ दिग्विजय चौबे, डॉ पंकज तिवारी, विनोद वर्मा, हरीश विश्वकर्मा, दीपक त्रिपाठी, आकाश द्विवेदी सहित स्वयंसेवकों ने भाग लिया. आज ही विशेष साप्ताहिक शिविर के उद्घाटन विचार सत्र में छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रो भूमिनाथ त्रिपाठी ने पर्यावरण संरक्षण की आवश्यकता को विस्तार से बताया. कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत एवं धन्यवाद समन्वयक प्रो राघवेंद्र मिश्रा ने किया. अर्पिता सिंह ने कार्यक्रम का संचालन किया।
More Stories
*देहरादून22 अक्टूबर 2026*उत्तराखंड कैबिनेट बैठक में आज हुए फैसले*
लखनऊ 22 अक्टूबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर लखनऊ की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
कानपुर नगर 22 अक्टूबर 26*24 अक्टूबर को जनपद के सभी 3770 बूथों पर लगेंगे विशेष मतदाता पंजीकरण शिविर*