[6/6, 5:46 PM] +91 94251 82776: नीट की परीक्षा में जिले के 11 विद्यार्थी हुए उत्तीर्ण
अनूपपुर (ब्यूरो राजेश शिवहरे)6 जून कलेक्टर आशीष वशिष्ठ की पहल जिले में रंग ला रही है। कलेक्टर ने शिक्षा के महत्व को समझते हुए अनूपपुर जिले के विद्यार्थियों के बेहतर भविष्य गढ़ने के उद्देश्य से जिले के चार विकासखंड मुख्यालय अनूपपुर, कोतमा, पुष्पराजगढ़ एवं जैतहरी में नीट एवं जेईई निःशुल्क कोचिंग की व्यवस्था प्रारम्भ की थी तथा देश के प्रतिष्ठित संस्थाओं से नीट की ऑनलाइन सेलेब्स एवं क्लासेस की भी व्यवस्था कराई है। कलेक्टर आशीष वशिष्ठ के मार्गदर्शन एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी तन्मय वशिष्ठ शर्मा के निर्देशन में यह पहल रंग लाई तथा विषय विशेषज्ञ शिक्षकों के महत्वपूर्ण योगदान से जिले के 11 विद्यार्थी नीट की परीक्षा में चयनित होकर उत्तीर्ण हुए। जेईई एवं नीट की निःशुल्क कोचिंग क्लास के संचालन में जनजातीय कार्य विभाग की सहायक आयुक्त सुश्री सरिता नायक, क्षेत्र संयोजक एस.के. बाजपेयी सहित विकासखण्ड शिक्षा अधिकारियों व विषय विशेषज्ञ शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका है।
नीट चयनित विद्यार्थियों में शासकीय एकलव्य मॉडल छात्रावास स्कूल अनूपपुर के छात्र कृष्ण सिंह मरावी पिता नमेश सिंह एवं छात्रा भारती पड़वार पिता कृष्णपाल पड़वार, शासकीय कन्या शिक्षा परिसर अनूपपुर की छात्रा द्रौपदी देवी पिता आनंद सिंह एवं टिंकल देवी पिता बाबूलाल साहू, शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल एक्सीलेंस अनूपपुर की छात्रा आरती पटेल पिता रमाकांत पटेल एवं अंतरा पटेल पिता श्री शशिभान पटेल, शासकीय हायर सेकेंडरी एक्सीलेंस कोतमा के छात्र सुभाष कुमार महरा पिता श्री राजेश कुमार महरा, शासकीय मॉडल हायर सेकेंडरी स्कूल कोतमा की छात्रा रिया साहू पिता जगदीश साहू, शासकीय कन्या शिक्षा परिसर पुष्पराजगढ़ की छात्रा पूजा देवी पिता संतोष यादव, शासकीय मॉडल हायर सेकेंडरी स्कूल जैतहरी के छात्र प्रभात विश्वनाथ पिता श्री महेश कुमार एवं शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल लखौरा की छात्रा आहुति मर्दन मरावी पिता भोग सिंह मरावी के नाम शामिल हैं। चयनित विद्यार्थियों की इस सफलता पर कलेक्टर आशीष वशिष्ठ तथा जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी तन्मय वशिष्ठ शर्मा ने बधाई और शुभकामनाएं व्यक्त की है।
[6/6, 5:51 PM] +91 94251 82776: अनूपपुर एवं कोतमा में भारी वाहनों का संचालन प्रातः 06.00 बजे से रात्रि 10.00 बजे तक रहेगा प्रतिबंधित
कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट ने जारी किया संशोधित आदेश
अनूपपुर (ब्यूरो राजेश शिवहरे)6 जून वर्तमान में गर्मियों का मौसम होने से जिला मुख्यालय अनूपपुर एवं नगर पालिका क्षेत्र कोतमा के मुख्य मार्गों पर आवागमन एवं छोटे वाहनों का रात्रि में ट्राफिक अधिक रहता है, क्योंकि इस समय लोग अपने कार्य से घर से बाहर निकलते हैं। इसी दौरान भारी वाहनों की आवाजाही से आमजन को परेशानी का सामना करना पड़ता है, साथ ही सड़क दुर्घटना की संभावना बनी रहती है। जिसे दृष्टिगत रखते हुए कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट आशीष वशिष्ठ ने अनूपपुर मुख्यालय एवं कोतमा के मुख्य मार्गों पर ट्राफिक का दबाव अधिक रहने के कारण 6 चक्के या 6 चक्के से अधिक सभी प्रकार के भारी वाहनों का संचालन प्रातः 06.00 बजे से रात्रि 10.00 बजे तक प्रतिबंधित किया है।
कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट आशीष वशिष्ठ द्वारा जारी संशोधित आदेश में लेख किया गया है कि वर्तमान में गर्मियों का मौसम होने से जिला मुख्यालय अनूपपुर एवं नगर पालिका क्षेत्र कोतमा के मुख्य मार्गाे में आवागमन एवं छोटे वाहनों का रात्रि में ट्रैफिक अधिक रहने से लोगों को अपने कार्य से घर से बाहर निकलने व इसी दौरान भारी वाहनों की आवाजाही से आमजन को परेशानी का सामना करना पड़ता है साथ ही सड़क दुर्घटना की संभावना बनी रहती है जिस पर पुलिस अधीक्षक अनूपपुर द्वारा जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में पारित प्रस्ताव एवं थाना प्रभारी यातायात के अभिमत अनुसार आमजन के जीवन को यथा संभव सुरक्षित बनाए रखने हेतु समय वृद्धि किए जाने के प्रस्ताव पर कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट द्वारा उक्त निर्देश जारी किया गया है।
कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट द्वारा उक्त संशोधित आदेश को तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है।

More Stories
महोबा 2 मार्च 26*घाटमपुर को 4विकेट से हरा कर विजेता बनी फतेहपुर टीम
महोबा 2 मार्च 26*निरंकुश अफसर शाही से बुंदेलखंड की दशा बदहाल,पूर्व मंत्री कुंवर बादशाह सिंह ने किया राजनीतिक चेतना का आवाहन
पूर्णिया बिहार2मार्च 26* होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन: भाजपा जिला मंत्री नूतन गुप्ता ने दी सामाजिक एकता का संदेश