March 3, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

अनूपपुर 06 जून 24*राष्‍ट्र, पर्यावरण एवं स्‍वयं के स्‍वास्‍थ्‍य के हित में महीने में एक बार सायकल से चलें : एडीजीपी डी. सी. सागर*

अनूपपुर 06 जून 24*राष्‍ट्र, पर्यावरण एवं स्‍वयं के स्‍वास्‍थ्‍य के हित में महीने में एक बार सायकल से चलें : एडीजीपी डी. सी. सागर*

अनूपपुर6जून24*राष्‍ट्र, पर्यावरण एवं स्‍वास्‍थ्‍य हित में महीने में एक बार सायकिल से चलें : एडीजीपी डी. सी. सागर*

अनूपपुर (ब्यूरो राजेश शिवहरे) यूपीआजतक

आज 06 जून 2024 को डी.सी. सागर, अतिरिक्‍त पुलिस महानिदेशक शहडोल जोन शहडोल ने राष्‍ट्र एवं पर्यावरण हित में महीने में एक बार सायकल या पैदल चलने का निर्णय लिए और सायकल चलाकर अपने कार्यालय पहॅुंचे। उनके इस नवाचार का प्रमुख उद्देश्‍य है :-

1. महीने में एक बार पेट्रोल/डीजल से चलने वाले वाहन कार, मोटर सायकल आदि का त्‍याग करके पर्यावरण को प्रदूषण से बचाने में सहायक होंगे।
2. सायकल चलाने से शारीरिक रूप से स्‍वस्‍थ रहेंगे। नियमित रूप से सायकल चलाने से मांस-पेशियां तन्‍दुरुस्‍त और ताकतवर होंगी।
3. सायकल या पैदल चलकर पेट्रोल-डीजल जैसे ईंधन को बचाने में सहायक होंगे।
4. वाहनों से उत्‍सर्जित हानिकारक ग्रीन हाउस गैसों से वातावरण का तापमान बढ़ता है एवं सूर्य की हानिकारक किरणों से बचाने वाली ओजोन परत के क्षरण होता है। सायकल एवं पैदल चलने से इस समस्‍या को रोकने में मदद मिलेगी।
5. पैदल/सायकल से चलने से पेट्रोल-डीजल वाहनों से होने वाले ध्‍वनि प्रदूषण को भी नियंत्रित कर सकते हैं।
6. पेड़ हमें प्राण वायु (ऑक्‍सीजन) देते हैं, मिट्टी का कटाव रोकते हैं, जल स्‍तर को बढ़ाते हैं और वातावरण के तापमान को नियंत्रित करते हैं। इसी कारण पेड़ों को पर्यावरण का ग्रीन लंग्‍स (फेफड़ा) कहा जाता है। इसलिए पेड़ों की कटाई न करें, पेड़ लगायें और इनका संरक्षण करें।

एडीजीपी डी.सी. सागर ने बताया कि अंतर्राष्‍ट्रीय पर्यावरण दिवस पर एक कार्यक्रम में शहडोल संभाग के कमिश्‍नर बी. एस. जामोद के उद्बोधन से सायकल पर चलने के लिए प्रेरित हुआ। इसके पहले भी पुलिस महानिरीक्षक के पद पर रहते हुए बालाघाट ज़ोन में, चम्‍बल ज़ोन ग्‍वालियर में और पुलिस मुख्‍यालय भोपाल में ड्यूटी के दौरान अपने कार्यालय सायकल चलाकर पहुँचते रहे हैं। पुलिस अधीक्षक जिला राजनंदगांव, मण्‍डला, देवास एवं खण्‍डवा के पद पर रहते हुए भी सायकल चलाकर पर्यावरण एवं स्‍वास्‍थ्‍य के हित में संदेश दिया गया है। एडीजीपी डी.सी. सागर ने लोगों से आग्रह किया कि महीने में एक बार पेट्रोल-डीजल से चलने वाले वाहनों का त्‍याग करके सायकल से या पैदल चलने का प्रयास करें तो पर्यावरण और शारीरिक स्‍वास्‍थ्‍य में सुधार लायेंगे।

”लहरों से डरकर नौका पार नहीं होती,
कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती।”
इसलिए जनता से अपील जनहित में पैदल/सायकल से चलने की कोशिश जरूर करें।

Taza Khabar