अब्दुल जब्बार
अयोध्या02जून24*दबंगो ने अंडा विक्रेता का ठेला पलट कर की पिटाई
पीड़ित ने दबंगों के विरुद्ध शिकायती पत्र देकर की कार्यवाही की मांग
भेलसर(अयोध्या)पटरंगा थाना क्षेत्र में अंडा की दुकांन को हटाने को लेकर अंडा व्यवसायी को दबंगो ने लात घूंसों से जमकर पिटाई किया और जान से मारने की धमकी भी दिया गया। पीड़ित ने विपक्षी राजू के विरूद्ध पटरंगा थाने में तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है।अरमान पुत्र आफाक निवासी ग्राम मियां का पुरवा पीडित काफी दिनों से मियां का पुरवा में ठेले पर अंडा की दुकान लगाता है और उससे रोजी रोटी कमाकर परिवार चलाता है।अरमान की अंडे की दुकान को हटाने के लिए राजू अपने साथियों के साथ आकर ठेला को ढकेल दिया और मारना पीटना शुरू कर दिया सारा सामान भी नष्ट कर दिया और धमकी देते हुए कहा कि दूकांन यहां से हटालो नहीं फर्जी मुकदमे में फंसाकर तुम्हारी जिंदगी बरबाद कर दूंगा।पीड़ित अरमान ने बताया कि विपक्षी राजू आए दिन लगभग सभी ठेला व्यवसाय करने वालों को हटाने की धमकी दिया करता है विपक्षी राजू ने मेडिकल स्टोर व किराना की दूकांन मियां का पुरवा में खोल रखा है।अरमान ने बताया की 29 मई को अंडा की दूकांन लगी थी विपक्षी ने जबरन ठेला हटाने की को कहा जिसका पीड़ित ने विरोध किया तभी राजू अपने चार पांच साथियों के साथ मारना पीटना शुरू कर दिया और कहा कि ठेला में गांजा रखकर तुमको फर्जी मुकदमे में फंसा देगें जिससे तुम्हारी जिंदगी बरबाद हो जायेगी।जिसकी लिखित शिकायत अरमान ने पटरंगा थाना में देकर दबंग विपक्षी के विरुद्घ कार्यवाही की मांग किया है।

More Stories
मथुरा 28 अगस्त 26*थाना गोवर्धन पुलिस टीम द्वारा 02 अभियुक्त को 05 किलोग्राम अवैध गांजा सहित गिरफ्तार का गया ।*
बांदा 28 अगस्त 26*रोडवेज बस स्टैंड पर अव्यवस्था का आलम, बसों के इंतजार में भटक रहे यात्री*
बांदा28 अगस्त 26*12साल बाद बांदा में मिला घर से लापता भाई,वीडियो कॉल पर पहचानते ही छलक पड़े आंसू*