औरैया 20 सितंबर *जलभराव की समस्या से जूझ रहे ग्रामीण*
*मच्छरों के प्रकोप से बढ़ रहे हैं संक्रामक रोग व अन्य बीमारियां*
*दिबियापुर ,औरैया।* विकास खण्ड सहार क्षेत्र के ग्राम ढिकियापुर में मैन रोड़ पर जलभराव कि समस्या से बीमारी फैल रही है। प्रशासनिक अधिकारी कोई संज्ञान नहीं ले रहे हैं। सहार ब्लाक के ढिकियापुर में मैन रोड़ पर जलभराव कि वजह से कई तरह की बीमारिया फैल रही है , व मैन रोड़ से जुड़े घसा का पुरवा व सूखमपुर से आने- जानें वाले स्कूली बच्चे व दोनो गांव के ग्रामवासी परेशानी का सामना करते हैं। जलभराव की वजह से मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया हैं। मच्छरो की वजह से बीमारी फैल रही है , जिसकी शिकायत ग्रामीण ग्राम प्रधान से कई वार कर चुके हैं। जिसकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। यहां शाम होते ही लोग अपने घरों के सीवर टैंक में समर का पाइप डालकर कई घंटों तक पानी चलते हैं , जिसकी वजह से कई बीमारियो का खतरा बना रहता है। बीमारी फैलने से हरिश्चंद्र समेत कई लोग इसकी चपेट मे आ चुके हैं। जिनका इलाज अभी चल रहा है। जिसकी शिकायत कई बार की जा चुकी है। ग्राम वासियों का कहना है कि ढिकियापुर में तालाब पर अवैध कब्जेदारो की वजह से इस समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है। गांव से लगे तालाब जो कि एक एकड़ का तालाब है। जिस पर अवैध कब्जेदारो ने अवैध कब्जा कर रखा है। इस वजह से ढिकियापुर गांव में जगह- जगह जलभराव कि समस्या आ रही है। ग्रामीणों ने उच्चाधिकारियों से गुहार लगाते हुए कहा है कि इसकी जांच की जाइए , तथा जांच सही पाए जाने पर कब्जेदारो पर उचित कार्यवाई की जाये , जिससे जल निकासी समस्या का जल्द से जल्द समाधान हो सके। समस्या से जूझ रहे लक्ष्मण ग्राम पंचायत सदस्य वार्ड नं 2 , रवि नारायण, रामनाथ कठेरिया , सत्य नारायण वेरिया , राहुल , राम नारायण, शिव नारायण , दिनेश चंद्र उर्फ रामू , रमेश दोहरे व गुड्डू यादव आदि समेत अन्य ग्रामीणों ने जनहित में जलभराव की समस्या से निजात दिलाए जाने के लिए प्रशासन से गुहार लगाई है , जिससे गांव में संक्रामक रोग नहीं फैले तथा गांव के बाशिंदे सुरक्षित रहें।
More Stories
कानपुर नगर25 अक्टूबर 26*पत्रकारों के साथ अभद्रता, मारपीट और धमकियों के विरोध में धरना-प्रदर्शन,
लखीमपुर खीरी 25 अक्टूबर 26*सिटी मांटेसरी इंटर कॉलेज में बिगुल 3.0 ‘Outbound Olympia’ का आयोजन
लखनऊ 25 अक्टूबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 7.30 बजे की बड़ी खबरें……………….*