*अब्दुल जब्बार एडवोकेट व मुजतबा खाँ की रिपोर्ट*
औरैया 20 सितंबर *नैयामऊ पुल पर बनी सड़क धंसने से दर्जनों गांवों के लोगों का आवागमन बाधित*
*ग्राम प्रधान प्रतिनिधि ने मुख्यमंत्री को शिकायती पत्र भेज कर जांच की मांग की*
भेलसर(अयोध्या)विकास खण्ड मवई के ग्राम पंचायत सैदपुर के निकट स्थित नैयामऊ को जाने वाले मार्ग पर बने पुल की सड़क धंस जाने से आवागमन बाधित हो गया है।ग्राम प्रधान प्रतिनिधि दिनेश कुमार पांडेय ने बताया कि अभी 6 माह पूर्व ही बने पुल पर बनी सड़क के धंस जाने की शिकायत मुख्यमंत्री से की है।
मुख्यमंत्री को भेजे शिकायती पत्र में दिनेश पाण्डेय ने आरोप लगाया कि पुल तथा सड़क निर्माण में मानक के अनुसार सामग्री का प्रयोग न करने पर 6 माह के अंदर सड़क धंस गयी।पुल पर बनी सड़क धंसने से दर्जनों गांवों के लोगों को सिद्धपीठ मां कामाख्या देवी के दर्शन करने से वंचित हो रहे हैं।दिनेश कुमार पांडेय ने मुख्यमंत्री को भेजे शिकायती पत्र में शीघ्र ही सड़क मरम्मत कराने तथा मानक के अनुसार कार्यदायी संस्था द्वारा सामग्री का प्रयोग न करने पर जांच करवाकर उचित कार्रवाई की मांग की है।
More Stories
NEW DELHI 24 OCTOBER 2026* *TODAYS TOP NEWS* From Upaajtak
नई दिल्ली 24 अक्टूबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरें*
नई दिल्ली 24 अक्टूबर 2026* यूपीआजतक hindi न्यूज चैनल पर *आज का राशिफल*