मिर्ज़ापुर से बसन्त कुमार गुप्ता की रिपोर्ट यूपी आजतक
मिर्जापुर31मई24*चुनाव में हिट वेव का ताण्डव*
आज दिनांक 31.05.2024 को बाह्य जनपदों से चुनाव ड्यूटी हेतु जनपद मीरजापुर में आए होमगार्ड 1. बच्चा राम पुत्र रामदल निवासी विसवा गणेश थाना को0देहात जनपद गोण्डा उम्र करीब 50 वर्ष, 2. सत्य प्रकाश पुत्र अज्ञात निवासी नरखोरीया कम्पनी थाना बस्ती जनपद बस्ती उम्र करीब 52 वर्ष, 3. राम जियावन यादव पुत्र अज्ञात निवासी नगर 02 जनपद गोण्डा उम्र करीब 50 वर्ष, 4. त्रिभूवन सिंह पुत्र गंगा प्रसाद निवासी 117/C चकदाउद नगर नैनी जनपद प्रयागराज, 5. राम करन सिंह पुत्र राम स्वरूप सिंह निवासी सिकन्दरपुर खुर्द थाना सिकन्दरपुर खुर्द जनपद कौशाम्बी उम्र करीब 55 वर्ष की तबीयत अचानक खराब होने के कारण इलाज हेतु मण्डलीय चिकित्सालय मीरजापुर में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान उपरोक्त पांचो की मृत्यु हो गई । जबकि जनपद मीरजापुर थाना को0देहात क्षेत्रांतर्गत ग्राम सण्डवा निवासी होमगार्ड कृष्ण कान्त अवस्थी पुत्र जयनाथ अवस्थी, जोकि सामान्य ड्यूटी कर अपने घर आये थे जहाँ पर तबीयत खराब होने पर परिजनों द्वारा अस्पताल लाया गया था जिसकी इलाज के दौरान मृत्यु हो गयी । मौके पर पुलिस अधीक्षक मीरजापुर, जिलाधिकारी मीरजापुर, होमगार्ड कमाण्डेंट व अन्य अधिकारीगण मौजूद है । मृत होमगार्डों के शवों को कब्जे में लेकर परिजनों को सूचित कर नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही की जा रही है ।

More Stories
पूर्णिया बिहार 2 अगस्त 26 *जहां छात्र हैं, वहीं शिक्षक भी रहें : उर्दू शिक्षकों के तबादले पर अल्पसंख्यक आयोग ने जताई चिंता, *: गुलाम रसूल बाल्यावी*
पूर्णिया बिहार 2 अगस्त26 *पप्पू यादव ने पूर्णिया में किया डॉ. नरगिस आरा के हार्ट केयर सेंटर का उद्घाटन*
पूर्णिया बिहार 2 अगस्त26 *मरंगा हत्याकांड का खुलासा, 2 शूटर गिरफ्तार*