गाजीपुर29मई24*केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के रोड शो में उमड़ा जनसैलाब
वाराणसी से प्राची राय की खास रिपोर्ट यूपीआजतक
गाजीपुर। 30/05/24 लोकसभा चुनाव के भाजपा प्रत्याशी पारसनाथ राय के समर्थन में, भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष, केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह बुधवार 29 मई को सायं करीब सवा छह बजे नगर के मिश्र बाजार स्थित पं दीनदयाल उपाध्याय की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर रोड शो का आरम्भ किया। मंत्रोच्चार व शंख ध्वनि के बीच उन्होंने पं दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर शीश झुकाया। अत्यधिक भीड़ के साथ यह रोड शो मिश्र बाजार से आरम्भ होकर लाल दरवाजा की तरफ निकला तो रोड शो में गाड़ी पर गृह मंत्री अमित शाह, प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी तथा भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी पारस नाथ राय एवं अभिनव सिन्हा मौजूद रहे। भारी भीड़ से पटी सड़क और सड़क के किनारे मौजूद लोगों तथा मकानों से लोगों ने फूल बरसा कर अमित शाह का अभिनन्दन किया। वहीं अमित शाह भी चलते-चलते लोगों के ऊपर फूल बरसाते रहे। रोड शो के दौरान जगह-जगह लोक संस्कृति तथा भारतीय सभ्यता से जुड़े विषयों का मंचन चल रहा था। विभिन्न स्लोगनों और पाक अधिकृत कश्मीर से संबंधित नारे लिखे तख्तियों से भरा रहा रोड शो।भारी हुजूम के बीच भारत माता की जय एवं चार सौ पार के नारे लगाए जा रहे थे। उमंग, उत्साह के साथ रोड शो के दौरान युवा, बच्चे , पुरुष महिलाएं साथ-साथ चलते रहे।
इसके पहले उनका तय प्रोटोकॉल रद हुए और वो एक घंटा पूर्व ही जिले में पहुंचे और कार्यक्रम में हिस्सा लिया। माना जा रहा है कि चुनाव प्रचार खत्म होने के एक दिन पूर्व इस कार्यक्रम का चुनाव पर बड़ा असर पडेगा।

More Stories
कानपुर नगर13अगस्त26*पतारा गांव में प्रेग्नेंट दलित युवती की हत्या, गांव किनारे मिला शव*
मथुरा13अगस्त26*एसडीएम सीपी सिंह ने दिव्यांग माँ बाप की चार सन्तानो को गोद लिया।
अयोध्या13अगस्त26*छात्रा मंजरी त्रिपाठी ने गोल्ड मेडल जीतकर बढ़ाया विश्वविद्यालय का मान।