पंजाब 29 मई 2024* बार एसोसिएशन के प्रधान लखविंद्र सिंह सिद्धू, सैक्ट्री गौरीशंकर माकड़ व कैशियर राजिंद्र कांटीवाल ने लोगों से की मतदान जरूर करने की अपील
अबोहर, 29 मई (शर्मा/सोनू): बार एसोसिएशन के प्रधान लखविंद्र सिंह सिद्धू, सैक्ट्री गौरीशंकर माकड़ व कैशियर राजिंद्र कांटीवाल, नवीन पूनिया ने लोगों से अपील की है कि 1 जून को होने वाले लोकसभा चुनावों में मतदान अवश्य करें। उन्होंने कहा कि वोट डालना हर व्यक्ति का पहला अधिकार है। लोग बिना किसी भय व लालच के अपने मनपसंद उम्मीदवार को मतदान करें। मतदान करने से लोकतंत्र मजबूत होगा और हम अपने लिए अच्छा लीडर चुन कर देश का विकास कर सकेंगे।
उन्होंने कहा कि लोगों किसी के बहकावे या लालच में आकर अपने अमूल्य वोट को व्यर्थ न करें बल्कि अपनी सोच और समझ से योग्य उम्मीदवार को वोट दें।
फोटो:2, वोट डालने की अपील करते बार एसो. के प्रधान, सैक्ट्री व कैशियर व नवीन पूनिया।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
कौशाम्बी 28 फ़रवरी 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर कौशाम्बी की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
कौशाम्बी 28 फ़रवरी 26*राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर मूरतगंज में विज्ञान मेले का आयोजन*
कौशाम्बी २८ फ़रवरी २६*साइबर ठगी के 35 पीड़ितों की 11 लाख 84 हजार की रकम हुई वापस*