पंजाब 29 मई 2024* बोबी मान ने संत बाबा परमपाल सिंह पक्की टिब्बी वालों से आशीर्वाद लिया
अबोहर, 29 मई। फिरोजपुर संसदीय सीट से शिरोमणि अकाली दल के प्रत्याशी नरदेव सिंह बोबी मान ने अपने चुनाव प्रचार के चलते पक्की टिब्बी वाले माननीय महापुरूष संत बाबा परमपाल सिंह पक्की टिब्बी वालों से मुलाकात की और आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर उनके साथ बहादरखेड़ा के सरपंच गुरपिन्द्र सिंह, सुखबीर सिंह जाखड़ किल्लियांचवाली, जसविन्द्र सिंह बराड व मोनू भूलेरिया आदि विशेष तौर उपस्थित थे। इस अवसर पर संत बाबा परमपाल सिंह पक्की टिब्बी वालों ने कहा कि पंजाबी और पंजाबियत का अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भला चाहने वाले लोग शिरोमणि अकाली दल का साथ लेकर सभी प्रत्याशियों को जिताएंगे। स. सुखबीर सिंह बादल के हाथों में शिरोमणि अकाली दल पंजाब के हितों की रक्षा के लिए संघर्ष कर रहा है। बाबा जी ने लोगों से अपील की कि सर्वाधिक संख्या में वोट डालकर शिरोमणि अकाली दल को मजबूत किया जाए।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
बांदा4अगस्त26*रानी दुर्गावती गावर्नमेंट मेडिकल कालेज बांदा(उप्र) व राजकीय जिला अस्पताल बांदा(उप्र) में समस्याओं से सम्बंधित ज्ञापन सौंपा
लखनऊ4अगस्त26**सदन को प्रभावित कर 25 करोड़ जनता के हितों के साथ खिलवाड़ कर रहा विपक्षः मुख्यमंत्री*
उत्तर प्रदेश4अगस्त26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 4 बजे की बड़ी खबरें……………….*