अयोध्या27मई24*योगी और मोदी के शासनकाल में अयोध्या का हो रहा चहुमुखी विकास–दुर्गेश पांडेय
अयोध्या। अयोध्या तीर्थ पुरोहित समाज के अध्यक्ष दुर्गेश पांडे और महामंत्री ओमप्रकाश पांडे ने बताया है कि जून महीने में मां सरयू की वृहद झांकी का आयोजन सरयू नदी के पावन तट पर किया जाएगा। इसमें समाज के सभी लोगों का विशेष योगदान रहेगा। समाज के अध्यक्ष दुर्गेश पांडे ने कहा है कि पुरोहित समाज की ओर से अनादि काल से सरयू नदी के पावन तट पर सरयू जयंती का आयोजन होता रहा है। इस वर्ष भी सभी के सहयोग योगदान से सरयू नदी के घाट पर विशाल सरयू जयंती का आयोजन होगा। उन्होंने कहा कि मां सरयू पतित पावनी है। सभी का कल्याण करती है। अध्यक्ष दुर्गेश पांडे ने कहा कि अयोध्या का दर्शन सरयू स्नान के उपरांत शुरू होता है। सरयू घाटों पर आए राम भक्तों को पूजन कराना अयोध्या की महत्ता से रूबरू कराना अयोध्या का दर्शन पूजन कराना सब पुरोहितों का प्राचीन काल से काम रहा है। उन्होंने कहा कि राम मंदिर बनने से अयोध्या में श्रद्धालुओं की संख्या में काफी वृद्धि हुआ है। योगी और मोदी के शासनकाल में अयोध्या में विकास की गंगा बह रही है। पुरोहित समाज के अध्यक्ष दुर्गेश पांडे , महामंत्री ओमप्रकाश पांडे ने कहा है कि योगी और मोदी के शासनकाल में अयोध्या का जो विकास हुआ है। वह अभी तक किसी अन्य दल की सरकार में नहीं हुआ था। तीर्थ पुरोहित समाज के अध्यक्ष दुर्गेश पांडे ने कहा कि समाज का विकास उत्थान के लिए समाज के जिम्मेदार पदाधिकारी प्रयासरत हैं। उन्होंने बताया कि अयोध्या में आने वाले राम भक्तों का मार्गदर्शन अयोध्या के तीर्थ पुरोहित ही कराते हैं।

More Stories
कानपुर नगर22जुलाई2026*60 लाख की चोरी का खुलासा शातिर चोर को किया गिरफ्तार*
लखनऊ22जुलाई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 4 बजे की बड़ी खबरें……………….*
सतना22जुलाई2026*राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में हर तरफ कांग्रेस का प्रदर्शन, लोगो में भारी आक्रोश, जगह जगह पुतला दहन*