पंजाब 24 मई 2024* सीडफार्म में मिला नरदेव सिंह बॉबी मान को भारी समर्थन
-लोग बोले की सरकार में ही हो सकते हैं विकास कार्य
अबोहर। फिरोजपुर संसदीय सीट से शिअद के उम्मीदवार नरदेव सिंह बॉबी मान के हक में आज सीड फार्म व बाबा जीवन सिंह नगर में चुनाव प्रचार किया गया। इस अवसर पर हरचरण सिंह पप्पू, सुखजिन्द्र सिंह, हरपाल सिंह, हरचरण सिंह, मंगा सिंह सहित बड़ी संख्या में शिअद के कार्यकर्ता मौजूद थे। इस अवसर पर मिक्का कौर मैंबर पंचायत ने अपने सैंकड़ों समर्थकों के साथ नरदेव सिंह बॉबी मान के हक में वोट डालने का विश्वास जताया। मिक्का कौर ने कहा कि मरहूम पूर्व मुख्यमंत्री स. प्रकाश सिंह बादल ने गरीबों के लिए अनेकों योजनाएं चलाई हुई थी जिसका लोग भरपूर फायदा उठा रहे थे। लेकिन अन्य सरकारों ने सभी स्कीमों को बंद कर दिया जिस कारण लोगों में आक्रोश है। उन्होंने कहा कि पंजाब के लोगों को मूलभूत सुविधाएं अगर मिली हैं तो अकाली सरकार के समय ही मिली हैं। फसलों के मुआवजे से लेकर जमीनों के पक्के मालिक अकाली सरकार ने ही बनाए थे। इस अवसर पर वरिष्ठ अकाली नेता हरचरण सिंह पप्पू ने कहा कि पंजाब में कुदरती कहर से फसल बर्बाद हो जाती थी तो खुद बादल साहब दौरा करते थे। लोगों को सहायता पहुंचाते थे, लेकिन पिछले सालों में आए बाढ़ का अभी तक मुआवजा लोगों को नहीं मिला है। फिरोजपुर लोकसभा क्षेत्र की जनता का बादल एवं स. जोरा सिंह मान परिवार के साथ खास रिश्ता रहा है। लोग आज भी उन्हें याद करते हैं और इस चुनावों में मान परिवार से चुनाव लड़ रहे स. नरदेव सिंह बोबी मान को भारी जन समर्थन मिल रहा है।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR
More Stories
कानपुर नगर 21अक्टूबर 26*पुलिस स्मृति दिवस-2026 के अवसर पर वीर शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धासुमन अर्पित कर दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि**
मथुरा21अक्टूबर26* मथुरा रिजर्व पुलिस लाइन में शहीद स्मारक स्थल पर स्मृति दिवस गरिमापूर्ण एवं सुसज्जित ढंग से मनाया गया
महोबा 21 अक्टूबर 26*चरखारी में विजयदशमी पर भाजपा विधायक डॉ. बृजभूषण राजपूत ने किया शस्त्र पूजन