पंजाब 13 मई 2024* नाबालिग लडक़ी अदालत में हुई पेश, पुलिस ने करवाए 164 के बयान
अबोहर, 13 मई (शर्मा/सोनू): नाबालिग लडक़ी को शादी का झांसा देने के मामले में आज लडक़ी न्यायाधीश जगविंद्र सिंह की अदालत में पेश हुई। नगर थाना 2 के एएसआई बलविंद्र सिंह व महिला कांस्टेबल ने लडक़ी को अदालत में पेश किया जहां लडक़ी के 164 के बयान करवाए गए। लडक़ी ने अपने मा-बाप के साथ जाने से इंकार कर दिया। मामले की जांच जारी है। लडक़ी के पिता ने आरोपियों व साजिशकर्ता को गिरफ्तार करने की मांग की है। उल्लेखनीय है कि नगर थाना 2 के प्रभारी मनिन्द्र सिंह ने लडक़ी के पिता के बयानों के आधार पर उनकी नाबालिग लडक़ी को शादी का झांसा देकर भगाने के आरोप में मुकदमा नं. 46, 21.04.24, भांदस की धारा 363, 366ए, 120बी के तहत लडक़ा सागर, पिता राजिंद्र उर्फ बिट्टु, माता लक्ष्मी देवी, दो बहनों के खिलाफ मामला दर्ज किया था।
फोटो: 2 पुलिस पार्टी व आरोपी।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR
More Stories
महेवा इटावा 13 सितंबर 26*ब्लॉक स्थापना दिवस पर विशेष
हाजीपुर 13 सितंबर2026,अखिल भारतीय रेलवे खानपान लाईसेंसीज वेलफेयर एसोसिएशन की एक विचार विमर्श सभा का आयोजन किया
पूर्णिया बिहार 13 सितंबर 26 श्रकांग्रेस के कद्दावर नेता अब्दुल जलील मस्तान के निधन पर कांग्रेस में शोक