पंजाब 08 मई 2024* भ्रूण फैंकनों वाले के खिलाफ मामला दर्ज : डीएसपी अरूण मुंडन
जांच के बाद आरोपी को करेंगे गिरफ्तार : थाना प्रभारी नवनीत सिंह
अबोहर, 08 मई (शर्मा/सोनू): सिविल अस्पताल के निकट डॉ. जैन वाली गली में कुत्तों द्वारा सिर खाया हुआ कन्या का भ्रूण मिला। मौके पर पुलिस जांच के लिए पहुंची और भ्रूण को कब्जे में लिया था। समाजसेवी राजू चराया, रजत लूथरा व संजय उर्फ राजू ने रोष जताते हुए कहा कि जिस भी महिला या नर्स ने इस मासूम कन्या के भ्रूण को डिल्वरी के बाद सडक पर फेंका है उसका पता लगाकर कड़ी कार्रवाई की मांग की थी। डीएसपी अबोहर अरूण मुंंडन ने बताया कि भ्रूण फैंकनों वाले के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। उसे किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जायेगा। उन्होंने कहा कि सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है। इधर नगर थाना प्रभारी नवनीत सिंह ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है जल्द ही आरोपी को काबू कर लिया जायेगा।
गौरतलब है कि अस्पताल के बाहर बने मेडीकल वालों ने अस्पताल के बाहर एक बच्ची का भ्रूण पडा देखा जिसको कुत्तों द्वारा नोंचा हआ था। इस कन्या भ्रूण की सूचना उन्होनें नर सेवा नारायण सेवा समिति के प्रधान राजू चराया को दी, जो तुरंत मौके पर पहुंचें और सिटी वन पुलिस को सूचित किया जिस पर एएसआई बलवीर सिंह मौके पर पहुचें और आसपास पूछ पडताल की। सीसीटीवी कैमरों की जांच में पता चला कि यह भ्रूण कुत्ते कहीं से उठाकर यहां लाए हैं।
फोटो: 2, फाईल फोटो डीएसपी व भ्रूण
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
गोरखपुर27अप्रैल26*उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में एक दिल को झकझोर देने वाली तस्वीर सामने आई है।
लखनऊ27अप्रैल26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 7.30 बजे की बड़ी खबरें..
नई दिल्ली27अप्रैल26*यूपीआजतकन्यूज चैनल परसोमवार 27 अप्रैल 2026 के मुख्य समाचार*