पंजाब 08 मई 2024* लोक अदालत के पूर्व सदस्य व रिटायर्ड एसडीएम बीएल सिक्का की प्रथम पुण्य तिथि पर बार रूम में श्रद्धा सुमन भेंट कर याद किया
-सिक्का ने जरूरतमंद व बेसहारा लोगों को न्याय दिलाने में अहम भूमिका निभाई : कंबोज एडवोकेट
अबोहर, 8 मई। लोक अदालत के पूर्व सदस्य व रिटायर्ड एसडीएम श्री बीएल सिक्का की प्रथम पुण्य तिथि के अवसर पर बुधवार को बार रूम में उनको याद कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एडवोकेट लखविंद्र सिंह सिधु के नेतृत्व में सचिव एडवाेकेट गौरी शंकर, संयुक्त सचिव एडवोकेट दिनेश राजौरा, कैशियर एडवोकेट राजेंद्र कांटीवाल, एडवोकेट देसराज कंबोज, एडवोकेट उमेश कुक्कड़, एडवोकेट अजय गिल्होत्रा, एडवोकेट कांशी राम, एडवोकेट श्रवण कुमार, एडवोकेट राघव कुमार, एडवोकेट विक्रम कंबोज सहित बार एसोसिएशन के सदस्यों ने स्व. बीएल सिक्का को श्रद्धासुमन भेंट कर उनको याद किया।
एडवोकेट देसराज कंबोज ने कहा कि रिटायर्ड एसडीएम बीएल सिक्का ने प्रशासनिक अधिकारी, शहीदों की समाधि कमेटी फाजिल्का, जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी, पंजाबी सभ्याचार मंच सहित दर्जनों समाजसेवी संस्थाओं की प्रतिनिधिता कर हमेशा समाजसेवा के कार्य किए। श्री सिक्का ने जरूरतमंद व बेसहारा लोगों को न्याय दिलाने में अहम भूमिका निभाई। वह हमेशा पीडित लोगों को सुरक्षा मुहैया करवाते थे।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR
More Stories
लखनऊ 20 सितंबर 26*फर्जी पुलिस आईडी दिखाकर स्कॉर्पियो से कारोबारी का अपहरण
मुजफ्फरनगर, 20 सितंबर 2026*महर्षि कालू बाबा जी का जन्मोत्सव धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया
सहारनपुर, 20 सितंबर 2026 पत्रकार से कथित बदसलूकी पर भड़का ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन