कौशाम्बी 8 नवम्बर 26*दिवाली पर ग्राम पंचायतों से जमकर हुई वसूली, अधिकारियों के नाम पर जुटाए गए लाखों रुपये
-25 क्लस्टरों से 12-12 हजार रुपये लेने का आरोप, पंचायत सचिवों और ग्राम प्रधानों ने नाम न छापने की शर्त पर किया खुलासा

कौशाम्बी ब्लॉक की 57 ग्राम पंचायतों में दिवाली के दौरान अधिकारियों के नाम पर जमकर वसूली किए जाने का मामला सामने आया है। पंचायत सचिवों और ग्राम प्रधानों (प्रशासकों) ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि प्रत्येक क्लस्टर से 12 हजार रुपये की वसूली की गई है। आरोप है कि यह रकम अधिकारियों के नाम पर एकत्र की गई।
कौशाम्बी ब्लॉक में 57 ग्राम पंचायतों को मिलाकर कुल 25 क्लस्टर बनाए गए हैं। ऐसे में प्रत्येक क्लस्टर से 12 हजार रुपये के हिसाब से कुल तीन लाख रुपये की वसूली किए जाने का आरोप है। पंचायत प्रतिनिधियों का दावा है कि यह रकम जिले के एक पंचायत अधिकारी के यहां जमा कराई गई है।
इस मामले के सामने आने के बाद पंचायत विभाग में चर्चाओं का बाजार गर्म है। सवाल उठ रहा है कि आखिर किसके निर्देश पर यह रकम वसूली गई और किस मद में जमा कराई गई। हालांकि, वसूली के आरोपों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। मामले में संबंधित अधिकारियों का पक्ष सामने आना बाकी है।
More Stories
मथुरा 8 नवंबर 26* लूट की घटना कारित करने वाले 01 वांछित अभियुक्त को दौराने पुलिस मुठभेड किया गया गिरफ्तार।*
कानपुर देहात 8 नवम्बर 26*भावी विधायक सुनील कुमार निषाद ने दी दीपावली की शुभकामनाएं
लखनऊ 8 नवम्बर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 7.30 बजे की बड़ी खबरें……………….*