अलीगढ़08मई24*इगलास क्षेत्र में बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना लाखों की चोरी को दिया अंजाम
अलीगढ़ से शिवानी जैन एडवोकेट की रिपोर्ट यूपीआजतक
इगलास
थाना इगलास कोतवाली क्षेत्र के गांव सिकुर्रा में अज्ञात चोर एक घर में घुस गए अलमारी में रखे पांच लाख रुपये और जेवर चुराकर ले गए । गृहस्वामी के अनुसार घर बनाने के लिए वह रुपये निकालकर लाए थे । मामले में रिपोर्ट दर्ज हो गई है । गांव निवासी नसीहत पुत्र मुन्ना खां के अनुसार उन्होंने गांव में अपने हिस्से का मकान बेचा था । नया घर बनवाने के लिए घर पर पांच लाख रुपये रखे थे । सोमवार को वह भट्ठे पर ईंटें तय करने गए थे । उनकी पत्नी पशुओं को चारा डालने गई थी । इसी बीच घर में घुसे चोर आलमारी में रखे पांच लाख रुपये सहित जेवर चुराकर ले गए । बताया कि चोरी गए रुपयों में तीन लाख रुपये मकान बेचने का और दो लाख रुपये मजदूरी सहित रिश्तेदारों से ली गई उधारी के थे ।

More Stories
हरिद्वार15जून26*भाकियू नैन का अलकनंदा घाट पर हुआ तीन दिवसीय अधिवेशन, किसानों ने उठाए कई मुद्दे
नैनीताल15जून26*कैंची धाम स्थापना दिवस पर पत्रकारों की अनूठी पहल, पौधे बांटकर दिया हरियाली का संदेश।
कौशाम्बी15जून26*योग सप्ताह की शुरुआत पर वृद्धाश्रम में बुजुर्गों ने किया योगाभ्यास*