अब्दुल जब्बार
अयोध्या07मई2024*पूर्व ब्लाक प्रमुख लगातार क्षेत्र का भर्मण कर गांवो में लगा रहे चौपाल
भाजपा सांसद प्रत्याशी लल्लू सिंह को रिकार्ड मतों से जिताने की कर रहे अपील
भेलसर(अयोध्या)भारतीय जनता पार्टी के लोकसभा प्रत्याशी सांसद लल्लू सिंह के पक्ष में मतदान करने को लेकर विधानसभा रुदौली के वरिष्ठ भाजपा नेता व पूर्व ब्लाक प्रमुख रुदौली सर्वजीत सिंह लगातार क्षेत्र का दौरा कर रहे हैं।
मंगलवार को सर्वजीत सिंह ने शुजागंज दफियापुर, खंडपिपरा,परसऊ,शाहपुर,कोपेपुर,कोटरा, हसनामऊ,ऐथर,विचाला,हयातनगर,हलीमनगर, रहीमगंज, रहीमगंज धौरहरा,शहवाजपुर सहित दर्जनों गांवों में चौपाल लगाकर सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए रिकार्ड मतों सांसद लल्लू सिंह जितानेअपील की।
कार्यक्रम में उनके साथ मौजूद भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता मुन्ना सिंह ने अल्पसंख्यक समाज के लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार में ऊंच नीच भेद भाव दंगा फसाद यह सब कम हुआ है। अन्य सरकारे दंगा फसाद करवा कर हिंदू मुस्लिम करवाती थी तथा अन्य सरकारों में तमाम दंगे हुए जिससे हमारे आपके बच्चों का भविष्य बर्बाद हुआ तथा जब से मोदी जी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की सरकार आई है तथा जो पार्टी का नारा रहा है सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास उसी के आधार पर पार्टी काम कर रही है।देश हमारा वैश्विक स्तर पर मोदी जी के नेतृत्व में और मजबूत हुआ है तथा हमारे देश को एक अलग पहचान मिली है।।इसलिए मोदी जी को जिताना है। उन्होंने आए हुए लोगों को जन चौपाल के माध्यम से संबोधित करते हुए बताया सांसद लल्लू सिंह का इतिहास रहा है की गरीब से गरीब तबके के लोगों को उन्होंने वरीयता दिया है और ऐसा निर्विवाद सांसद शायद देश में किसी पार्टी में होगा इसलिए सांसद लल्लू सिंह को आप सभी एकजुट होकर जिताने का कार्य करें।उन्होंने कहा पार्टी के आला कमान द्वारा हम को अहम जिम्मेदारी दी गई है जिनको मैं साक्षी बनाकर लाया हूं आप सभी के मान सम्मान के साथ न तो खिलवाड़ होने पायेगा न कोई कर सकेगा।उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने काम पर भरोसा किया है भाजपा सरकार में जितना भी कार्य हुआ है बिना भेद भाव के सर्व समाज के लोगों के लिए हुआ है और जो भी कुछ अधूरा होगा वह मैं विश्वास दिलाता हूं आगे आने वाले दिनों में शत प्रतिशत पूरा किया जाएगा। कार्यक्रम में उनके साथ एमएलसी प्रतिनिधि अन्नू सिंह, पूर्व जिला पंचायत सदस्य राम कैलाश वर्मा, हरिश्चंद्र वर्मा, प्रधान प्रतिनिधि भाजपा नेता अमलेश वर्मा, प्रधान पूर्णमाशी रावत,प्रधान प्रतिनिधि राम तेज रावत, बृजकिशोर पांडेय डाक्टर विनोद यादव, प्रधान वीर बहादुर सिंह, डाक्टर अमरनाथ यादव, जोखू निषाद, मोहम्मद करीम उर्फ चांद एडवोकेट, लतीफ, धर्मपाल, ऐयाज, बरसाती लाल, हृदय प्रधान, शिवकैलाश प्रधान, प्रधान राम सकल, बीडीसी गणेशे, पप्पू समाजिक कार्यकर्ता, रंगीलाल, आनंद प्रधान सुजागंज, प्रधान सुलखान यादव, रामदीन लोधी, छोटू वर्मा, अमर बहादुर यादव सहित काफी संख्या ग्राम प्रधान व बीडीसी सहित काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।

More Stories
नई दिल्ली3अगस्त26*यौन शोषण मामले में दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने बृजभूषण शरण सिंह को बरी किया..!!*
लखनऊ3अगस्त26*डीपीसी में देरी से लेखपाल नाराज, पांच अगस्त से आंदोलन का किया एलान*
अयोध्या3अगस्त26*पवित्र सावन माह के पहले सोमवार पर अयोध्या में शिवभक्ति का उत्साह चरम पर।