पंजाब 07 मई 2024* भ्रूण फैंकने वालों के खिलाफ कार्यवाई की मांग
अबोहर, 07 मई (शर्मा/सोनू): सिविल अस्पताल के निकट डॉ. जैन वाली गली में कुत्तों द्वारा सिर खाया हुआ कन्या का भ्रूण मिला। मौके पर पुलिस जांच के लिए पहुंची और भ्रूण को कब्जे में लिया। अस्पताल के बाहर बने मेडीकल वालों ने अस्पताल के बाहर एक बच्ची का भ्रूण पडा देखा जिसको कुत्तों द्वारा नोंचा हआ था। इस कन्या भ्रूण की सूचना उन्होनें नर सेवा नारायण सेवा समिति के प्रधान राजू चराया को दी, जो तुरंत मौके पर पहुंचें और सिटी वन पुलिस को सूचित किया जिस पर एएसआई बलवीर सिंह मौके पर पहुचें और आसपास पूछ पडताल की। सीसीटीवी कैमरों की जांच में पता चला कि यह भ्रूण कुत्ते कहीं से उठाकर यहां लाए हैं। मौके पर मौजूद राजू चराया, रजत लूथरा व संजय उर्फ राजू ने रोष जताते हुए कहा कि जिस भी महिला या नर्स ने इस मासूम कन्या के भ्रूण को डिल्वरी के बाद सडक पर फेंका है उसका पता लगाकर कड़ी कार्रवाई की जाए और उस पर कन्या की हत्या का मामला दर्ज किया जाए क्योंकि यह पूर्ण विकसित भ्रूण था। उन्होंनें रोष जताते हुए कहा कि जिला प्रशासन ने लोगो की मदद के लिए अस्पताल में पंघूडा भी लगाया था लेकिन लोग फिर नवजात बच्चो को सडकों पर मरने के लिए छोड़ देते हैं। जो सरासर गलत है। राजू चराया ने रोष जताते हुए कहा कि पुलिस हर बार अज्ञात महिला पर मामला दर्ज कर देती है अगर पुलिस चाहे तो इस बच्चे की डिल्वरी कहां हुई और इसे किसने फेंका इसका पता लगा सकती है क्योंकि अस्पताल की आशा वर्करों और एएनएम के पास शहर व आसपास के गांवों की सभी गर्भवती महिलाओं की रिपोर्ट होती है। पुलिस को उनके माध्यम से इसका पता लगाकर कडी र्कारवाई करनी चाहिए।
फोटो:4, सडक़ पर पड़ा भ्रूण।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
नैनीताल16जून26*कैंची धाम मेला 2026: शांतिपूर्ण और सफल आयोजन के बाद नैनीताल पुलिस ने जताया जनता और प्रशासन का आभार
कानपुर नगर16जून26*पत्रकार उत्पीड़न प्रकरण में पुलिस आयुक्त को सौंपा गया ज्ञापन, निष्पक्ष जांच की उठी मांग*
सुलतानपुर16जून26* शान्तिभंग में कुल 48 नफर अभियुक्त अन्तर्गत धारा 170/126/135 बीएनएसएस में गिरफ्तार किया गया ।*