गोराडीह भागलपुर बिहार से शैलेन्द्र कुमार गुप्ता यूपी आजतक
गोराडीह भागलपुर बिहार 1/5/24 *शाॅर्ट सर्किट से लगी आग से बोरिंग जला, लाखो की क्षति*
*गोराडीह के सियारगढ़ बहियार में लगी आग से किसान को लाखो की क्षति, मुआवजे की आस*
भागलपुर जिले के गोराडीह थाना क्षेत्र के सियारगढ़ बहियार में बुधवार को सुबह तेज हवा के कारण शाॅर्ट सर्किट के कारण आग लगने से सियारगढ़ निवासी किसान नरेश मंडल का बोरिंग जल गया साथ ही साथ जिस मकान में बोरिंग था वह मकान भी क्षतिग्रस्त हो गया एवं मकान में रखे डेलीभरी पाईप, समरसेबुल स्टार्टर बिजली मिटर के साथ अन्य सामग्री भी जलकर राख हो गया । बातचीत के दौरान प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि तेज हवा के कारण शाॅर्ट सर्किट के कारण अचानक आग लग गई,गांव से दस खेत की दुर पे बोरिंग था अन्य किसानो के द्वारा आग लगने की सुचना पे आने के बाद आनन – फानन में आग पर काबू पाया गया , तब तक किसान नरेश मंडल का समरसेबुल जलने से लाखो का नुक़सान हो गया । किसान नरेश मंडल की आर्थिक स्थिति अत्यंत दयनीय है । सरकार से मुआवजे की आस में वे इधर – उधर भटक रहे हैं।

More Stories
भागलपुर24जुलाई26*नीट पेपर लीक के विरोध में भागलपुर में कांग्रेस का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग*
पूर्णिया बिहार 23 जुलाई 26 *पूर्णिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ट्रक से बरामद हुए 25 भैंस, 2 पशु तस्कर गिरफ्तार*
भागलपुर23जुलाई26*कला महाविद्यालय कहलगांव मे हुआ गौ सम्मान आवाहन अभियान*