गोपालगंज बिहार से शैलेन्द्र कुमार गुप्ता यूपी आजतक
गोपालगंज28अप्रैल24*बिहार में चुनावी ड्यूटी पर निकली पुलिस बस और ट्रक में हुई भीषण टक्कर, दो जवान की हुई मौत, कई घायल
गोपालगंज बिहार : बिहार के गोपालगंज से भीषण सड़क दुर्घटना की खबर सामने आ रही है। जहां चुनाव ड्यूटी तैनात 2 पुलिस जवान की मौत हो गई। जबकि 6 जवान गंभीर रुप से घायल हो गए हैं। जानकारी अनुसार चुनाव ड्यूट के लिए पुलिस बस सभी जवानों को लेकर जा रही थी। इसी दौरान पुलिस बस और ट्रक की जोरदार टक्कर हो गई। इस घटना में दो जवानों की मौत हो गई। वहीं 6 गंभीर रुप से घायल हो गए।दरअसल, घटना सिधवलिया इलाके के बरहिमा चौक के पास हुई। मृतकों में बस का ड्राइवर सुरेश उरांव और सिपाही पवन महतो शामिल हैं। इस घटना पर एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि जिला पुलिस के जवान बस से सुपौल जिले में लोक सभा चुनाव की ड्यूटी में जा रहे थे। इसी दौरान बस और ट्रक की टक्कर हो गई। जिसमें 2 लोगों की मौत हो गई। जबकि 6 जवान घायल हुए हैं। जिन्हें सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिनमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। मालूम हो कि, देश में लोकसभा चुनाव चल रहा है। पहले और दूसरे चरण का चुनाव खत्म हो गया है। वहीं अब तीसरे चरण में बिहार के 5 सीटों पर मतदान होना है। जिनमें सुपौल, मधेपुरा, झंझारपुर, अररिया और खगड़िया शामिल है। घटना के संदर्भ में बताया जाता है कि लोकसभा चुनाव को लेकर गोपालगंज के पुलिस लाइन से 3 बस पर सवार 242 पुलिसकर्मी सुपौल के लिए रविवार को रवाना हुए थे। इसी बीच जवानों से भरी बस जैसे ही सिधवलिया थाना क्षेत्र के बरहिमा मोड़ के पास पहुंची और बरहिमा मोड़ के पास नाश्ता करने के लिए बस रुकी। तभी एक अनियंत्रित कंटीनर ने खड़ी जवानों से भरी बस में जोरदार धक्का मार दिया। धक्का लगते ही बस में सवार जवान 40 से 45 लोगो में से करीब एक दर्जन से ज्यादा जवान गंभीर रूप से जख्मी हो गए।जबकि तीन जवानों की मौत हो गई। वही स्थानीय लोगों के सहयोग से बस से सभी जवानों को बाहर निकाला गया और सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां एक जवान की स्थिति को गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। वहीं सूचना पाकर सदर अस्पताल पहुंचे एसपी स्वर्ण प्रभात और डीएम मो मकसूद आलम ने जख्मी जवानों से मिले और उनका हाल जाना।

More Stories
लखनऊ २२मई २६ * यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*
नई दिल्ली २२मई २६ * यूपीआजतक न्यूज चैनल पर आज का राशिफल
नई दिल्ली २२मई 26 *यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरें