अयोध्या27अप्रैल24*तमंचे के साथ पकड़ा गया गैंगस्टर का वांछित आरोपी*
महराजगंज पुलिस ने शुक्रवार को गैंगस्टर में वांछित एक आरोपी को तमंचा व कारतूस के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। थाना अध्यक्ष अमरजीत सिंह ने बताया कि शुक्रवार सुबह करीब 11:30 बजे मुखबिर की सूचना पर समंथा नहर पुलिया के पास एक युवक को संदिग्ध रूप में गिरफ्तार किया गया। तलाशी लेने पर उसके पास 12 बोर का एक तमंचा व एक कारतूस बरामद हुआ। पूछताछ में सुल्तानपुर जिले के थाना मोतिगरपुर श्रीराम नगर निवासी के रूप में पहचान हुई। आरोपी पर गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है जो वांछित चल रहा था।

More Stories
कौशाम्बी14जून26*विश्व रक्तदान दिवस के अवसर पर विधिक साक्षरता एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित*
कौशाम्बी14जून2026*ओवरटेक करने के चक्कर में फिसली बाइक दो घायल*
कौशाम्बी14जून26*तहसील में फरियादियों से अभद्रता करने वाले दो लेखपालों पर गिरी गाज*