अयोध्या27अप्रैल24*साइबर सेल ने वापस कराए 5600 रूपये*
अयोध्या कोतवाली की साइबर सेल ने एक पीड़ित की ठगी गई रकम उसके बैंक खाते में वापस कराई है। कोतवाल मनोज कुमार शर्मा ने बताया कि कोतवाली क्षेत्र के गोलाघाट चौराहा निवासी अजय कुमार ने साइबर हेल्प डेस्क को शिकायत दी थी उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन किया था। इसी दौरान एक मोबाइल नंबर से उनके पास फोन आया और आवेदन को स्वीकृत कराने के लिए रकम की मांग की गई। उन्होंने ऑनलाइन यूपीआई के माध्यम से संबंधित बैंक खाते में कुल 5600 रूपये की रकम का भुगतान कर दिया। उसके बाद आनाकानी और फिर फोन उठना बंद हुआ तो उनको ठगे जाने की जानकारी हुई। शिकायत पर कार्रवाई करते हुए साइबर सेल ने संबधित बैंक खाते में रकम को फ्रीज करवाया और फिर पूरी रकम पीड़ित के बैंक खाते में वापस कराई गई है।
More Stories
लखनऊ 20 सितंबर 26*फर्जी पुलिस आईडी दिखाकर स्कॉर्पियो से कारोबारी का अपहरण
मुजफ्फरनगर, 20 सितंबर 2026*महर्षि कालू बाबा जी का जन्मोत्सव धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया
सहारनपुर, 20 सितंबर 2026 पत्रकार से कथित बदसलूकी पर भड़का ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन