गोण्डा15सितम्बर*कर्नलगंज रेलवे स्टेशन का डीआरएम ने किया औचक निरीक्षण,दिये आवश्यक निर्देश*
कर्नलगंज (गोण्डा) । क्षेत्र कर्नलगंज में बुधवार को डीआरएम मोनिका अग्निहोत्री ने पहुँचकर रेलवे स्टेशन का औचक निरीक्षण कर यात्री सुविधाओं का बारीकी से जायजा लिया। जहां मिली खामियों को जल्द दूर करने के लिये मातहतों को निर्देश दिया। इस दौरान डीआरएम ने स्टेशन परिसर,बुकिंग आफिस, रेलवे कालोनी, रेल यातायात संचालन आफिस, स्टेशन अधीक्षक कार्यालय आदि का गहनता से निरीक्षण किया। उन्होंने रेलकर्मियों से कहा कि यह प्रयास किया जाये कि यात्रियों को किसी भी तरह की कोई परेशानी ना होने पाये। बदलते मौसम को ध्यान में रखते हुये रेलवे स्टेशन पर आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित की जाये तथा कोविड नियमों का पालन स्वयं एंव यात्रियों से जरूर कराया जाय। इस दौरान सीनियर डीओएम, सीनियर डीएसटी, सीनियर डीसी, सीनियर डीईई टीआरडी सहित आरपीएफ के इंस्पेक्टर, सहायक सुरक्षा आयुक्त रेलवे सुरक्षा बल एवं स्टेशन मास्टर सहित अन्य रेलवे कर्मी मौजूद रहे।
More Stories
लखनऊ 24 अक्टूबर 26*UP PET परीक्षा को लेकर CM योगी के सख्त निर्देश, करीब 37 लाख अभ्यर्थी होंगे शामिल
नई दिल्ली 24 अक्टूबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर दोपहर शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें*
सहारनपुर 24 अक्टूबर 26*सहारनपुर मे बेलगाम ई-रिक्शा से जाम के हालात, यातायात व्यवस्था ध्वस्त*