पंजाब 24 अप्रैल 2024* आम आदमी पार्टी लोक सभा हलका फिरोजपुर के उम्मीदवार काका बरार वकील भाईचारे से वोट की मांग करने अबोहर बार एसोसिएशन में पधारे
अबोहर, 24 अप्रैल (शर्मा/सोनू/लोकेश शर्मा): आने वाले लोकसभा चुनाव जो 1 जून को होने जा रहे हैं उसमें आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार जगदीप सिंह काका बरार आज दोपहर बार एसोसिएशन अबोहर में वकील भाईचारे से वोट की मांग करने पहुंचे। उनके साथ बल्लूआना से विधायक अमनदीप सिंह गोल्डी मुसाफिर, और अबोहर से आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता एडवोकेट हरप्रीत सिंह और बल्लूआना से वरिष्ठ नेता धर्मवीर गोदारा और पंजाब कोआपरेटिव बैंक के चेयरमैन जगदेव बाम व जिला युवा प्रभारी तेजवीर बराड़ मौजूद रहे, बार एसोसिएशन में पहुंचने के बाद बार एसोसिएशन अबोहर के प्रधान लखविंदर सिद्धू ने सभी नेताओं का स्वागत किया। उसके बाद सभी नेताओं ने वकील भाईचारे से वोट की अपील की उनके साथ-साथ उनकी अर्जी नवीश और जो प्रिंटिंग वाले कोर्ट में होते हैं, उनसे भी अपील की और वकीलों को कहा कि अपनी क्लाइंट से भी आम आदमी पार्टी को वोट डालने के लिए अपील करें क्योंकि आम आदमी पार्टी ने पिछले 2 सालों में बहुत अच्छे-अच्छे काम किए हैं घरों का बिल जीरो आ रहा है इतने लोगों को नौकरी मिली और अनेक तरह के लोग भलाई के काम आम आदमी पार्टी की तरफ से किया जा रहे हैं। उसके बाद अबोहर से आम आदमी पार्टी के सीनियर नेता एडवोकेट हरप्रीत सिंह ने सभी वकील भाईचारो से आम आदमी पार्टी को वोट करने की बात कही जहां उसके साथ ही उन्होंने उम्मीदवार को कहा कि आपकी 4 जून को जीता तय है। उसके बाद हमें एमपी लैंड फंड से अबोहर बार को यहां पैसों की कमी रहती है। वह एमपी लैंड फंड से हम आपसे पहले चेक लेंगे और उसके बाद जगदीप सिंह काका बरार ने भाषण दिया की जीत के बाद सबसे पहले चेक बार एसोसिएशन अबोहर को इसकी भलाई के लिए और लोग भलाई के कार्य के लिए वह भेंट करेंगे।
फोटो : 2, कार्यक्रम में मौजूद आप नेता।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
रोहतास17जून26*IG कार्यालय में लंबित कांडों की समीक्षा, हर फाइल का लिया हिसाब |
रीवा17जून26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रीवा मध्यप्रदेश की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
मथुरा 17 जून 26*“ऑपरेशन प्रहार” के तहत 01 अभियुक्त को 162 ग्राम अवैध मादक पदार्थ नसीला पाउडर अल्प्राजोलम के साथ किया गिरफ्तार ।*