पंजाब 23 अप्रैल 2024* नेचरवे कम्पनी के एम.डी. नीरज अरोड़ा को फिर भेजा दो दिन के पुलिस रिमांड पर
अबोहर, 23 अप्रैल (शर्मा/सोनू/लोकेश शर्मा): नगर थाना प्रभारी नवप्रीत सिंह , एएसआई रंजीत सिंह अन्य पुलिस पार्टी ने नेचरवे कंपनी के एमडी नीरज अरोडा पुत्र सतपाल अरोडा को चार दिन के पुलिस रिमांड के बाद न्यायाधीश सतीश कुमार शर्मा की अदालत में पेश किया जहां योग्य न्यायाधीश ने उसे फिर से दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार अबोहर नेचरवे कंपनी के एमडी नीरज अरोडा के खिलाफ नगर थानानं 2, 1, राजस्थान पंजाब अन्य स्टेटों में मामले दर्ज हैं। लोगों के साथ धोखाधडी करने के आरोप में पुलिस ने मामला दर्ज किया था, इसी के साथ लोगों के साथ ठगी मारने के आरोप में अदालत मे केस दायर किया था। नीरज अरोडा को जमानत मिलने के बाद वह फरार हो गया जहां पर अबोहर की अदालत ने नीरज को भगौडा घोषित किया। नीरज अरोडा को उतराखंड से पंजाब पुलिस ने गिरफ्तार किया है अभी नीरज अरोडा पुलिस रिमांड पर चल रहा है। मामले की जांच जारी है।
फोटो नं 1, नीरज अरोडा को अदालत में पेश करती पुलिस पार्टी।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
मुलतापी मध्यप्रदेश 12सितंबर 2026* किसान संघर्ष समिति की 345वीं किसान पंचायत संपन्न*
लखनऊ12सितंबर 26*सांसद चंद्रशेखर आजाद ने आकाश आनंद को अपनी पार्टी में आने का दिया न्योता।
बिजनौर 12सितंबर 26*विज्ञान, साहित्य और सार्वजनिक संसाधनों के दोहन पर सामाजिक चिंतक एड. रीता भुइयार ने उठाया सवाल;